लीवर कैंसर से हारे जंग, अब इस दिग्गज अभिनेता का 80 साल की उम्र में हुआ निधन
punjabkesari.in Sunday, Nov 30, 2025 - 12:31 PM (IST)
बाॅलीवुड डेस्क : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता एम.एस. उमेश का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजक अभिनय के लिए मशहूर उमेश के जाने से कन्नड़ सिनेमा में गहरा शोक फैल गया है। फैंस और सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर उनकी यादें साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कैसे बिगड़ी तबीयत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले उमेश अपने घर में गिर गए थे। गिरने के कारण उनके पैर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें लीवर कैंसर है। तब से उनका इलाज जारी था, लेकिन बीमारी ने उनकी जान ले ली।
यह भी पढ़ें - जल्दबाजी में क्यों किया गया 'ही-मैन' धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार? जानिए इसके पीछे की असल सच्चाई
कन्नड़ सिनेमा में बड़ा योगदान
एम.एस. उमेश कन्नड़ फिल्मों में हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। उनकी मौजूदगी भर से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। दशकों तक उन्होंने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री को समृद्ध किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके निधन को कन्नड़ सिनेमा एक बड़ी क्षति मान रहा है।
ಪ್ರಖ್ಯಾತ ಹಾಸ್ಯ ಕಲಾವಿದರಾದ ಶ್ರೀ ಎಂ.ಎಸ್. ಉಮೇಶ್ ಅವರ ನಿಧನದ ಸುದ್ದಿ ಕೇಳಿ ಬಹಳ ದುಃಖವಾಯಿತು. ತಮ್ಮ ನವಿರಾದ ಹಾಸ್ಯದ ಮೂಲಕ ಪ್ರೇಕ್ಷಕರನ್ನು ನಗೆಗಡಲಿನಲ್ಲಿ ತೇಲಿಸುತ್ತಿದ್ದ ಉಮೇಶ್ ಕನ್ನಡ ಚಿತ್ರರಂಗವನ್ನು ಶ್ರೀಮಂತಗೊಳಿಸಿದ ನಟರು.
— ಹೆಚ್.ಡಿ.ಕುಮಾರಸ್ವಾಮಿ | HD Kumaraswamy (@hd_kumaraswamy) November 30, 2025
'ಗುರು ಶಿಷ್ಯರು', 'ಹಾಲು ಜೇನು', 'ಅಪೂರ್ವ ಸಂಗಮ' ಸೇರಿ ಅನೇಕ ಚಿತ್ರಗಳಲ್ಲಿ ಮನೋಜ್ಞ ಅಭಿನಯ ನೀಡಿದ್ದ… pic.twitter.com/107LHCGy0I
पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया पर उमेश को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि एम.एस. उमेश ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया और कन्नड़ सिनेमा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनका निधन इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। एम.एस. उमेश के जाने से कन्नड़ फिल्म जगत ने एक अनुभवी और प्रिय कलाकार खो दिया है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं होगी।
