नहीं रही फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस, 79 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 03:10 PM (IST)
Tedde Moore Passed Away : सिनेमा जगत से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। अपनी शानदार अदाकारी और यादगार किरदारों के जरिए लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी कई मशहूर क्लासिक फिल्मों में निभाए गए किरदार आज भी लोगों के बीच याद किए जाते हैं। अभिनेत्री के निधन की खबर से कनाडाई फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर है। फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक, सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
ए क्रिसमस स्टोरी जैसी लोकप्रिय हॉलिडे फिल्म में स्कूल टीचर मिस शील्ड्स का यादगार किरदार निभाने वाली कनाडाई अभिनेत्री टेड़े मूर Tedde Moore का निधन हो गया है। उन्होंने 5 अगस्त 2026 को ओंटारियो के हंट्सविले में 79 की उम्र में अंतिम सांस ली।
1967 में मिला था सम्मान
आपको बता डे कि टेडे मूर का जन्म टोरंटो में हुआ था और उनका तुललॉक एक कनाडा के प्रतिष्ठित और थिएटर परिवार से था। अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए उन्होंने लंदन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट’ (RADA) में प्रशिक्षण लिया। यहां उनके हुनर को पहचान मिली और 1967 में उन्हें एक प्रतिष्ठित सम्मान से भी नवाजा गया।
ए क्रिसमस स्टोरी फिल्म से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
टेड़े मूर ने अपने लंबे करियर में कनाडाई और अमेरिकी टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 1983 की चर्चित फिल्म ए क्रिसमस स्टोरी’ में मिस शील्ड्स के किरदार से मिली। उन्होंने 1994 में आई इसकी सीक्वल फिल्म माय समर स्टोरी में भी इसी भूमिका को दोहराया। इसके अलावा, 1976 की फिल्म ‘सेकंड विंड’ में उनके शानदार अभिनय को भी खूब सराहा गया। इस फिल्म के लिए टेडे मूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था।
