क्या अब भारतीय नहीं देख पाएंगे पाकिस्तानी सीरीज ? AICWA ने की बैन लगाने की मांग, PM मोदी को लिखी चिट्ठी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2026 - 04:44 PM (IST)

Pakistani Web Series Ban : पाकिस्तानी कलाकारों की वेब सीरीज जो बचे है संग समेट लो रिलीज से पहले ही भारत के विवादों का हिस्सा बन गई है।  फवाद खान, माहिरा खान, हनिया जैसे लोकप्रिय सितारों से सजी इस सीरीज पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने आपत्ति जताई है। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मांग की है सीरिज को भारतीय  OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज या स्ट्रीम करने की अनुमति न दी जाए। वहीं, नेटफ्लिक्स ने अब तक भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

 
4 दिसंबर को रिलीज होगी सीरीज
 रविवार को नेटफ्लिक्स ने अपनी पहली पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की रिलीज डेट से पर्दा उठाया। मोमिना दुरैद फिल्म्स के प्रोडक्शन में तैयार इस सीरीज को 4 दिसंबर 2026 को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। इसके निर्माण में नेटफ्लिक्स की मिडिल ईस्ट और नार्थ अफ्रीका टीम की भूमिका रही है। इस सीरीज का ऐलान अगस्त 2023 में ही कर दिया गया था। अब रिलीज की तारिख सामने आते ही भारत में इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। 

 

AICWA ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी 
AICWA ने ट्विटर पर PM मोदी को एक चिट्ठी लिखते हुए इस सीरीज को बैन लगाने की मांग की है। लिखा कि- पाकिस्तान एक आतंकवादी देश था, है और हमेशा रहेगा। इसके सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य किसी भी तरह के कंटेंट के लिए भारतीय स्क्रीन पर कोई जगह नहीं है।

हमने सबसे कठोर सजा के प्रावधान वाला एक मजबूत और स्थायी कानून बनाने की भी मांग की है। साथ ही, हम नेटफ्लिक्स इंडिया और सभी OTT प्लेटफॉर्म्स से अपील करते हैं कि वे भारत में कभी भी कोई पाकिस्तानी कंटेंट न दिखाएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Golden (@netflixgolden)

 नजर आएंगे ये बड़े सितारें 
इस सीरीज में फवाद खान और माहिरा खान की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों कलाकार टीवी शो  'हमसफर' और फिल्म 'नीलोफर' में साथ काम कर चुके हैं। इनके अलावा हानिया आमिर, सनम सईद, अहद रजा मीर, हमजा अली अब्बासी, बिलाल अशरफ, माया अली, इकरा अजीज, खुशाल खान, नादिया जमील, ओमैर राणा और समीना अहमद भी इस सीरीज का हिस्सा हैं। हालांकि, भारत में इसकी रिलीज को लेकर नेटफ्लिक्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि AICWA की आपत्ति के बाद नेटफ्लिक्स क्या कदम उठाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News