16 घंटे चरती है... National TV पर Arjun Bijlani ने अपनी पत्नी को किया Body Shame ? ट्रोल होने के बाद बोले- ये प्यार है, बॉडी शेमिंग नहीं
punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2026 - 12:03 PM (IST)
Arjun Bijlani Neha Swami Controversy : अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में अपनी पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी की खाने-पीने की आदतों पर की गई टिप्पणी को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कई दर्शकों ने नेहा की खाने-पीने की आदतों को लेकर अर्जुन की टिप्पणियों पर सवाल उठाए। कुछ दर्शकों को लगा कि उनकी बातें अनुचित थीं और यह 'बॉडी शेमिंग' के दायरे में आता है।
We spoke about food habits I wasn’t body shaming her . Ul look at everything from a negative lense . Me telling my wife about health and food habits is love not anything else . I don’t care what others do in their life but I do care and love my wife . So I will continue telling her what’s good for her and she can do the same to me . That’s why we are together for 23 years . Haters aage badho. Find something else on the net to comment on . Baaki Aapki ki marzi .
— Arjun Bijlani (@Thearjunbijlani) November 22, 2026
इस आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए, अर्जुन ने 'X' (ट्विटर) पर स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियां उनकी पत्नी के बारे में थीं। आलोचनाओं का जवाब देते हुए, अभिनेता ने कहा कि लोग इस बातचीत को नकारात्मक नज़रिए से देख रहे हैं। उन्होंने 'X' पर लिखा, "हमने खान-पान की आदतों के बारे में बात की, मैं उन्हें 'बॉडी शेम' (शरीर को लेकर शर्मिंदा) नहीं कर रहा था। आप लोग हर चीज को नकारात्मक नज़रिए से देखते हैं। अपनी पत्नी को सेहत और खान-पान की आदतों के बारे में बताना प्यार है, कुछ और नहीं। दूसरे लोग अपनी ज़िंदगी में क्या करते हैं, इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है लेकिन मुझे अपनी पत्नी की परवाह है और मैं उनसे प्यार करता हूँ।" उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मैं उन्हें बताता रहूँगा कि उनके लिए क्या अच्छा है और वह भी मेरे साथ ऐसा ही कर सकती हैं। यही वजह है कि हम 23 सालों से साथ हैं। नफरत फैलाने वालों, आगे बढ़ो! इंटरनेट पर कमेंट करने के लिए कुछ और ढूंढ़ लो। बाकी, आपकी मर्ज़ी!
अभिनेता का यह जवाब तब आया जब एक सोशल मीडिया यूज़र ने उनकी टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेशनल टेलीविजन पर अपने पार्टनर को 'बॉडी शेम' करना कोई मजाक नहीं है। 'धमाल विद पति-पत्नी और पंगा- जोड़ियों का रियलिटी चेक' नाम का यह शो, कलर्स टीवी की सेलिब्रिटी कपल्स वाली रियलिटी सीरीज का दूसरा सीजन है। सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो 10 अक्टूबर, 2026 को शुरू हुआ।
यह शो हर वीकेंड रात 9:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और इसे जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।
