Hollywood का सबसे बड़ा वेडिंग इवेंट ! Taylor Swift और Travis Kelce जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 01:28 PM (IST)

Taylor Swift wedding : पॉप स्टार Taylor Swift और एनएफएल दिग्गज Travis Kelce के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो यह पावर कपल अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। आइए जानते हैं इस ग्रैंड वेडिंग से जुड़ी अब तक की सारी डिटेल्स। 

 Taylor Swift wedding

शादी की तारीख और सीक्रेट प्लान
पिछले काफी समय से चर्चा थी कि दोनों 13 जून को शादी करेंगे लेकिन नई रिपोर्ट्स की मानें तो अब 3 जुलाई को फाइनल डेट माना जा रहा है। टेलर और ट्रैविस अपनी प्राइवेसी को लेकर इतने गंभीर हैं कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से पहले ही NDA (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) साइन करवाया जा रहा है, ताकि फंक्शन की कोई भी जानकारी या फोटो लीक न हो सके।

Venue को लेकर सस्पेंस
पहले ऐसी अफवाहें थीं कि शादी रोड आइलैंड के मशहूर 'ओसियन हाउस' में होगी, लेकिन वहां के वेडिंग प्लानर ने इन खबरों का खंडन कर दिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कपल न्यूयॉर्क में किसी गुप्त स्थान पर सात फेरे ले सकता है।

 Taylor Swift wedding

रिलेशनशिप का सफर
टेलर और ट्रैविस पिछले दो सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अगस्त 2025: दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो शेयर कर अपनी सगाई का एलान किया था। करीबी दोस्तों और परिवार को Save the Date कार्ड्स भेजे जा चुके हैं।

 Taylor Swift wedding

तीन हफ्तों का शानदार हनीमून
शादी के बाद यह कपल एक लंबा ब्रेक लेने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि उनका हनीमून करीब 3 हफ्तों का होगा, जिसमें वे दुनिया के कई खूबसूरत देशों की सैर करेंगे। उनकी बकेट लिस्ट में ये जगहें शामिल हैं। बहामास, इटली और फ्रांस, क्रोएशिया और ग्रीस, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया।  कुल मिलाकर, यह साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक होने वाली है, भले ही इसे दुनिया की नजरों से छिपाकर रखने की पूरी कोशिश की जा रही हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News