पाकिस्तानी लड़कियों के बॉयफ्रेंड नहीं होते... PAK की इस हसीना का वायरल हुआ पुराना बयान, Katrina Kaif से की अपनी तुलना

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2026 - 05:51 PM (IST)

Dur-e-Fishan Dating Controversy : पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स की लोकप्रियता भारत में भी लगातार बढ़ती जा रही है। वहां के कलाकरों को भी भारतीय दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। इस कड़ी में एक नाम अभिनेत्री दुर-ए-फिशां सलीम का भी है, जिन्होंने कैसी तेरी खुदगर्जी और इश्क मुर्शिद जैसे चर्चित सीरियल्स के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है। 

Dur-e-Fishan Dating Controversy

अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए सुर्खियां बटोरने वाली दुर-ए-फिशां इस बार किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं। प्यार, डेटिंग और रिश्तों को लेकर अभिनेत्री ने पाकिस्तानी लड़कियों के बारे में अपनी राय जाहिर की है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। 

पाकिस्तानी महिलाओं के बॉयफ्रेंड नहीं हो सकते
इस समय सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अभिनेत्री दुर-ए-फिशां का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। शो 'द बिग पिक' में बातचीत के दौरान जब उनसे बॉयफ्रेंड और डेटिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह डेटिंग के बजाय सीधे निकाह करने में विश्वास रखती हैं। 

Dur-e-Fishan Dating Controversy

अभिनेत्री के अनुसार, पाकिस्तानी संस्कृति में महिलाओं के लिए बॉयफ्रेंड बनाना आम बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वह किसी को डेट नहीं करेंगी और सीधे शादी करना पसंद करेंगी क्योंकि उनके मुताबिक निकाह के रिश्ते में एक अलग ही आकर्षण और गहराई होती है, जो किसी अन्य रिश्ते में महसूस नहीं की जा। सकती 

 कैटरीना कैफ से की तुलना 
दुर-ए-फिशां के अनुसार, शादी के बंधन में प्यार के साथ-साथ इज्जत, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण भी शामिल होता है। उनका मानना है कि जब किसी संबंध को विवाह के माध्यम से सामाजिक और आधिकारिक मान्यता मिल जाती है, तो वह रिश्ता और भी खूबसूरत हो जाता है। इस दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में शादी को लेकर अपनी सोच की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से भी की।

Dur-e-Fishan Dating Controversy

उनके इस पुराने वीडियो के फिर से चर्चा में आने के बाद इंटरनेट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां एक वर्ग उनकी इस सोच का समर्थन कर रहा है, वहीं कुछ लोग इस पर तंज भी कस रहे हैं। उदाहरण के लिए, एक यूजर ने मजाक में "वाह सलीम भाई" लिखा, तो दूसरे ने उनके विचारों की सराहना की, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने उनके लिए दुआ करते हुए लिखा कि ईश्वर उन्हें सही राह दिखाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News