Tara Sutaria के डोमिनेटिंग बिहेवियर से टूटा रिश्ता, Veer Pahariya को अपने मुताबिक कंट्रोल करना चाहती थीं...करीबी दोस्त के किया खुलासा !
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 05:49 PM (IST)
Tara Sutaria and Veer Pahariya breakup : साल 2025 की शुरुआत में Tara Sutaria अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में आ गईं थीं। तारा और वीर ने मिलकर अपने रिश्ते को सबके सामने उजागर किया था। सोशल मीडिया पर आये दिन दोनों अपनी रोमांटिक फोटोज को शेयर करते रहते थें। चाहे फिर कोई हॉलिडे हो या इवेंट, हर जगह दोनों साथ में जाते थे। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ की दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लग गईं। हुआ कुछ यूं कि दोनों साथ में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में गए। इसके बाद तारा स्टेज पर चढ़ी और सिंगर को किश किया। इसमें बाद सोशल मीडिया पर इतने मीम्स बन गए, दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी।

इसके बाद वीर ने लोगों को बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं। ऐसी छोटी-मोटी बातें हमारे रिश्ते को खराब नहीं कर सकतीं। लेकिन इसके बाद फिर दोनों अलग हो गए। लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान ही दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
यह थी तारा-वीर के ब्रेकअप की वजह
यदि आपको भी लगता है कि एक कॉन्सर्ट की वजह से दोनों का रिश्ता टूटा है तो आप बिल्कुल गलत है। कुछ खबरों के अनुसार तारा सुतारिया को काफी डोमिनेटिंग नेचर का बताया गया है। एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि तारा वीर को अपने मुताबिक करना चाहती थीं मतलब वो चाहती थीं कि वीर के हर आस-पास की चीजें उनके मुताबिक हो। इतना ही नहीं तारा वीर की कॉल लिस्ट तक चेक किया करती थीं।

वीर को बदलना चाहती थीं तारा
वीर के कमरे से लेकर उनके कपड़े तक तारा खुद तय किया करती थीं। वीर तारा से बेहद प्यार करते थे, इस वजह से उनकी हर बात मानने को तैयार थे। इसके बाद वीर के आसपास के लोगों ने तारा को छोड़ने की सलाह दीं लेकिन उन्होंने नहीं मानी। खबरों के मुताबिक इसके तुरंत बाद कॉन्सर्ट वाली बात को लेकर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

