मुस्लिम से शादी करने के बाद... Trollers पर भड़कीं Swara Bhasker, बोलीं- मेरी जिंदगी आपकी आंखों के लिए नहीं

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 04:38 PM (IST)

Swara Bhasker : स्वरा भास्कर ने अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता फहाद से अंतरधार्मिक शादी की है। इस रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस को लंबे समय तक सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बेटी के जन्म के बाद उनका वजन बढ़ा तो उन्हें बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा। कुछ लोगों ने तो यहां तक टिप्पणी कर दी कि मुस्लिम से शादी करने के बाद स्वरा मोटी और भद्दी दिखने लगी हैं। अब एक पॉडकास्ट के स्वरा ने इन तमाम ट्रोल्स को बेबाक अंदाज में जवाब दिया है। 

Swara Bhasker

सेक्सी लड़कियां देखनी हैं तो...
हाल ही में स्वरा भास्कर एक पॉडकास्ट पर पहुंची पर वहां जाकर उन्होंने अपनी शादी से लेकर बॉडी शेमिंग तक हर तरह के मुद्दों पर अपनी राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि लगातार होने वाली बॉडी शमिंग और ट्रोलिंग को वह किस तरह संभालती हैं तो एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को बेबाक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी के वजन या लुक्स पर टिप्पणी करने की जरुरत नहीं है। उनकी जिंदगी दूसरों की पसंद और नजरों के हिसाब से नहीं चलती। अगर किसी को ग्लैमरस और खूबसूरत लड़कियां देखनी हैं तो वे उनके सोशल मीडिया पर जाकर ऐसी चीजें क्यों ढूंढते हैं ?

 मैंने बड़ी गालियां खाई हैं और मुझे इसकी आदत है 
इसके बाद स्वरा ने कहा कि ढाई साल पहले मैंने एक बच्चे को जन्म दिया है। जब भी कोई महिला बच्चे को जन्म देती है तो उसकी बॉडी समय के साथ-साथ बदलती रहती है। मुझे पता है कि हम एक ऐसी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं, जहां सुन्दर बने रहने के लिए हर कोई बोटॉक्स, इंजेक्शनंस, प्लास्टिक सर्जरी करवाता रहता है और ये गलत भी नहीं है। समय के साथ-साथ हर व्यक्ति को बदलते रहना चाहिए। 

Swara Bhasker

अब यदि मेरी बॉडी चेंज हो गई है तो इसमें क्या गलती है। यदि मैंने 45 की उम्र में फैशन किया तो लोग मुझे कहेंगे बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम। मैंने अपने इस जीवन में बहुत कुछ सुना है, बहुत ट्रोलिंग भी हुई है और मुझे इसकी आदत है। 

मुस्लिम से शादी करने के बाद...
इसी के साथ स्वरा के अपने जीवन की एक और बात बताई- एक बार एक कैंपन के दौरान वो अपने पति के साथ बिना मेकअप के चली गईं और उनकी टीम ने ऐसी ही फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी और इस वजह से उन्हें आज भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। स्वरा ने बताया कि अक्सर लोग उन्हें इस बात के लिए ट्रोल करते हैं की उन्होंने एक मुसलमान से शादी की है और इस वजह से मैं बहुत मोटी और भद्दी हो गई हूं। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की वजह से मेरे पति को काफी टेंशन हो गई थी। 

मैं ऐसी ही मोटी रहूंगी 
स्वरा ने कहा कि वह अब अपने वजन को लेकर किसी तरह का दवाब नहीं लेंगी और जैसी हैं, वैसे ही खुद को स्वीकार करती हैं। उन्होंने महिलाओं पर पड़ने वाले खूबसूरत और परफेक्ट दिखने के दवाब की भी बात की। एक्ट्रेस के मुताबिक, खासकर पब्लिक लाइफ में रहने वाली महिलाओं को उनके लुक्स और शरीर को लेकर लगातार जज किया जाता है। 

Swara Bhasker
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News