रात को अचानक मेरे कमरे में घुसा और करने लगा अश्लील हरकतें.... Swara Bhasker ने बताया- नशे की हालत में डायरेक्टर ने थी जबरदस्ती

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 04:53 PM (IST)

Swara Bhasker : एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने करियर की शुरुआत में एक डायरेक्टर के साथ हुए असहज अनुभव को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि 'तनु वेड्स मनु' की सफलता के ठीक बाद जब वह एक बड़ी लीड फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो फिल्ममेकर ने बार-बार मर्यादा लांघी।'राइज एंड फ़ॉल सीजन 2' में बात करते  हुए, स्वरा ने याद किया कि कैसे डायरेक्टर कथित तौर पर उनमें बहुत ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे थे और रिहर्सल और रीडिंग के बहाने प्राइवेट मुलाकातों के लिए दबाव डालते रहते थे।

उस अनुभव को याद करते हुए स्वरा ने कहा, "मेरी एक फिल्म थी, उसका डायरेक्टर मेरे पीछे पड़ गया... 'तनु वेड्स मनु' के ठीक बाद उसने मेरा दिमाग खराब कर दिया, वह मेरी बड़ी लीड फिल्म थी... 56 दिन की शूटिंग थी, मैं उसमें हीरोइन थी। पहले उसने समझाना शुरू किया कि डायरेक्टर को एक्ट्रेस से प्यार हो जाना चाहिए, ऐसा होना चाहिए, वैसा होना चाहिए; मैंने कहा ठीक है, सही है सर..." हालात तब और ज़्यादा असहज हो गए जब डायरेक्टर ने उनके साथ अकेले में रोमांटिक सीन की रिहर्सल करने का सुझाव दिया। 

स्वरा ने कहा कि उन्होंने सवाल उठाया कि रोमांटिक सीन की रिहर्सल सिर्फ उन दोनों के बीच ही क्यों होनी चाहिए। उन्होंने याद करते हुए कहा, "फिर उसने क्या किया, फिल्म में एक लव सीन था, मतलब एक गाना था जो थोड़ा रोमांटिक था। तो उसने कहा कि हम इस सीन की रिहर्सल करेंगे। मैंने पूछा कि इस सीन में कौन-कौन है ? तो उसने कहा, 'तुम और मैं इस पर बात करेंगे। तो मैंने कहा नहीं, तुम एक्टर को बुलाओ, तुम कैमरा पर्सन को बुलाओ। अगर रिहर्सल है तो सब लोग करेंगे न, हम अकेले क्यों करेंगे ? स्वरा ने एक गेस्ट हाउस की एक और घटना के बारे में बताया, जहां वह डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर के साथ एक ऐसी स्थिति में फंस गई थीं, जब वे दोनों शराब पी रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि 20-22 साल की एक युवा महिला से ऐसी जगह पर रिहर्सल या रीडिंग करने की उम्मीद क्यों की जानी चाहिए।

"क्या आप सोच सकते हैं कि एक युवा महिला - 20-22 साल की लड़की को दो शराबियों के बीच रिहर्सल या रीडिंग क्यों करनी चाहिए... स्वरा ने बताया कि उसी रात स्थिति तब और बिगड़ गई जब डायरेक्टर कथित तौर पर उनके दरवाज़े पर आए और दरवाजा खटखटाया। उन्होंने याद करते हुए कहा, "वह रात में आया और दरवाजा खटखटा रहा था... मैंने दरवाज़ा खोला... मैंने पूछा, 'क्या हुआ सर ?

 उसने कहा, 'क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं ? मैंने कहा, 'नहीं, तुम मुझे गले नहीं लगा सकते।  इस बात पर साथी कंटेस्टेंट तेज प्रताप यादव ने कहा, "आपने उसे मारा नहीं ? स्वरा ने जवाब दिया कि वह डायरेक्टर को मार नहीं सकती थीं क्योंकि वह फिल्म डायरेक्ट कर रहे थे और ऐसा करने से उनके काम पर असर पड़ सकता था।

उन्होंने कहा, "नहीं मारना था, वह उस फिल्म का डायरेक्टर है, अगर मारती तो फिल्म हाथ से निकल जाती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News