सर्कस ट्रेलर: सुपरस्टार रणवीर सिंह ने डबल रोल में दिया नॉकआउट परफॉर्मेंस
punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 03:03 PM (IST)

मुंबई। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित, फिल्म का ट्रेलर अब आउट हो गया है और रणवीर ने अपने गुदगुदाने वाले परफॉर्मन्स के साथ एक बार फिर से क्लिनबोल्ड कर दिया है। पगलेट एक्सप्रेशन और जबरदस्त बॉडी लैंग्वेज से भरे हुए -ऐसा लगता है कि सुपरस्टार ने स्लैपस्टिक कॉमेडी शैली में महारत हासिल कर ली है!
इंडिया के लास्ट ट्रू-ब्लू सुपरस्टार को एक आउट-एंड-कॉमेडिक रोल में देखने के लिए फैंस ने लंबे समय से इंतजार किया है। कहने की जरूरत नहीं है कि ट्रेलर सभी उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर है। अपनी इम्पेकबल कॉमिक टाइमिंग से लेकर अमेजिंग वॉयस मॉड्यूलेशन के साथ अपने मजाकिया और फुर्तीला करने वाले ट्विन अभिनय तक, कंफ्यूजन की इस सिरफिरी कॉमेडी में रणवीर ने हर ताल ठोकी है। हमेशा की तरह, खचाखच भरे कलाकारों के काफिला में, अभिनेता अपने प्यारे और विचित्र डबल रोल के साथ हर फ्रेम में सबसे अलग दिखाई देते हैं।
हंसी, इमोशन और रोमांस के इस कार्निवल की अगुवाई करते हुए, रणवीर के हाथों में निश्चित रूप से एक विनर है क्योंकि वह इस फेस्टिव सीजन में फॅमिली ऑडियंस को सिनेमाघरों में वापस ला रहे हैं।
60 के दशक के सरल समय में सेट, सर्कस में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, संजय मिश्रा, टीकू तलसानिया, व्रजेश हिरजी, अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकारों की प्रमुख भूमिका है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन की विशेष भूमिका भी है।
सर्कस 23 दिसंबर को क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद, रणवीर सिंह के पास करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

विदेश मामलों पर चर्चा के लिए भारत आएंगी शीर्ष अमेरिकी राजनयिक

Ghaziabad: पहले पिलाई शराब, फिर युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका...3 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: सड़क दुर्घटना देखने उमड़ी भीड़ को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 5 की मौत...मची चीख पुकार

पत्नी ने पति की दिव्यांगता के बाद भी नहीं खोया हौसला, मजदूरी कर 2 बेटों को बनाया फौजी