15 साल बाद Arijit Singh पहुंचे Sonu Nigam के घर, सोशल मीडिया पर शेयर की खास मुलाकात की Photos

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 12:11 PM (IST)

Mumbai : मशहूर सिंगर Sonu Nigam और Arijit Singh की दोस्ती और आपसी सम्मान किसी से छिपा नहीं है। दोनों कलाकार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाएं जाहिर कर चुके हैं। जब कभी Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की बात कही थी, तब सोनू निगम ने भी अपनी चिंता और दुख जाहिर किया था।

Sonu Nigam

हाल ही में इन दोनों दिग्गज सिंगर्स की एक खास मुलाकात हुई, जिसकी झलक Sonu Nigam ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। यह मुलाकात इसलिए भी खास रही क्योंकि करीब 15 साल बाद अरिजीत सिंह, सोनू निगम के घर पहुंचे।

Sonu Nigam

सोनू निगम ने इस यादगार पल की कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में अरिजीत उन्हें पौधा गिफ्ट करते नजर आए। इस पोस्ट के साथ सोनू ने भावुक कैप्शन लिखा कि 13 जनवरी 2026 को अरिजीत उनके घर आए और इतने सालों बाद उनसे मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने अरिजीत के अब तक के सफर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उस पर गर्व है और वह जानते हैं कि वह उन्हें कितना स्नेह करते हैं।

Sonu Nigam

सोनू निगम ने आगे बताया कि अरिजीत द्वारा लाया गया पौधा अब उनके मंदिर की शोभा बढ़ा रहा है। इस खास मौके पर उनके बेटे शाश्वत और मैजिक भी वहां मौजूद थे, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

उन्होंने यह भी जिक्र किया कि शाश्वत ने सीटी बजाकर ‘सूना-सूना’ गाना गुनगुनाया, जो सभी के लिए एक प्यारा और यादगार पल बन गया। सोनू ने इशारा किया कि वह इस परफॉर्मेंस का वीडियो भी शेयर कर सकते हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि फैंस इसे देखना कितना पसंद करेंगे।

Sonu Nigam

सोनू निगम की इस पोस्ट को फैंस ने खूब पसंद किया और कमेंट सेक्शन में दोनों सिंगर्स की इस खूबसूरत बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News