पति और देवर ने की मारपीट, 47 दिनों तक ससुरालवालों ने बनाया बंधक...अमेरिका लेजाकर किया टॉर्चर, शादी के बाद नर्क बनी एक्ट्रेस की जिंदगी

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 05:08 PM (IST)

Sara Gurpal Shocking Revelation : पंजाबी मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री और गायिका सारा गुरपाल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में वह रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी का सफर आसान नहीं रहा। सारा ने अपनी शादी से जुड़े दर्दनाक अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें शादी के बाद काफी प्रताड़ना झेलनी पड़ी। यहां तक कि उन्हें 47 दिनों तक घर में कैद रखा गया। इस मुश्किल दौर से निकलने और होनी जान बचाने के लिए उन्हें काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ा।

Sara Gurpal Shocking Revelation

करियर के पीक में की शादी 
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में शादी करने का फैसला लिया था। उस समय उन्हें लगा कि शादी तो रक दिन करनी ही है इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। उन्हें अपना होने वाला पति और उसका परिवार भी अच्छा लगा था लेकिन शादी के बाद हालत ऐसे बदल गए कि उन्हें गहरे मानसिक आघात से गुजरना पड़ा। 

47 दिनों तक ससुरालवालों ने घर में रखा कैद 
सारा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि शादी के बाद उन्हें करीब 47 दिनों तक घर में बंद करके रखा गया था और उन्हें बाहर जाने तक की इजाजत नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनकी कोर्ट में हुई थी, उन्होंने रीति-रिवाजों के साथ फेरे नहीं लिए थे क्योंकि उस समय उन्हें अमेरिका के वीजा के लिए आवेदन करना था। कोर्ट मैरिज का सुझाव भी उनके पति ने ही दिया था।

एक्ट्रेस ने बताया, जैसे ही उनका अमेरिकी वीजा आया, उनके पति का व्यव्हार बदलने लगा। वह उन्होंने मानसिक रूप से  परेशान करने लगा और काम करने से रोकता था। जब भी सारा काम करने की बात करती, तो उनके बीच झगड़ा होने लगता था। इतना ही नहीं, उनके पति ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया था। 

बंद करवाया सोशल मीडिया, रेस्टोरेंट पर काम करने को किया मजबूर 
इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि अमेरिका जाने के लिए उनके सामने शर्तें रखी गईं। ससुराल वालों ने साफ़ कह दिया था कि अमेरिका जाने के बाद वह अपना कोई काम नहीं कर पाएंगी और उन्हें अपना सोशल मीडिया भी बंद करना पड़ेगा। सारा ने बताया कि उन्होंने उसकी सभी शर्तें मान ली थीं और करीब एक साल तक सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखी।

बात यहां खत्म नहीं हुई एक्ट्रेस के एक्स पति ने अमेरिका में उनके रेस्टोरेंट में काम करने को मजबूर किया। जब उन्होंने ऐसा करने से  मना कर दिया तो उन्हें घर में कैद कर दिया और वो करीब 47 दिनों तक घर में बंद रहीं। 

Sara Gurpal Shocking Revelation

मार-पिटाई भी होती थी 
इसके बाद सारा ने बताया कि उनका पूर्व पति उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत प्रताड़ित करता था। ससुराल में उन्हें कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उनके देवर ने भी गुस्से में उनके ऊपर हमला करने के कोशिश की थी और हालात ऐसे हो गए थे मेरी जान पर बन आई थी।  उस समय उनकी सास ने बीच में आकर अपने बेटे का हाथ पकड़ लिया था।

सारा के मुताबिक, इस पूरी घटना के दौरान उनके पति भी वहीं मौजूद थे, लेकिन उन्होंने उन्हें बचाने के बजाय चुपचाप सब कुछ देखा। इसके बाद सारा ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी। पुलिस उन्हें वहां से निकालकर एक शेल्टर होम ले गई। बाद में भारत लौटने के बाद उन्होंने दोबारा अपने करियर की शुरुआत की और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News