गोरा होने की चाहत पड़ी भारी, Fairness Cream ने खराब कर दी सिंगर की किडनी, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, सुनाई आपबीती

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 01:00 PM (IST)

Salim Kodathur  Fairness Cream Controversy : गायक और संगीतकार सलीम कोडाथूर ने रविवार को बताया कि लगभग 10 साल पहले, एक दोस्त की सलाह पर फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करने के कुछ ही महीनों के भीतर उन्हें गंभीर यूरिन इन्फेक्शन हो गया, उनकी पलकों और पैरों में सूजन आ गई और उनकी इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) भी कम हो गई।

गायक ने मीडिया को बताया कि उनके डॉक्टर के अनुसार, यह समस्या उनके शरीर से 'एल्ब्यूमिन' कम होने की वजह से हुई थी। डॉक्टर ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो किडनी फेल हो सकती है। उन्होंने बताया कि उन्हें कई महीनों तक इलाज कराना पड़ा और अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। किडनी की बायोप्सी से पता चला कि उन्हें 'मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी' (membranous nephropathy) नाम की बीमारी है- वही बीमारी जो कथित तौर पर एक 17 साल की लड़की को भी फेयरनेस क्रीम इस्तेमाल करने के बाद हुई थी।

प्रमोशनल वीडियो देखकर मंगवाई गोरे होने वाली क्रीम 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saleem Kodathoor (@saleemkodathoor_official)

मलप्पुरम के एस्टर MIMS मदर हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अनुसार, उस लड़की ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स के प्रमोशनल वीडियो देखकर यह क्रीम मंगवाई थी। इन वीडियो में दावा किया गया था कि क्रीम से पिंपल्स, काले धब्बे और पिगमेंटेशन दूर हो सकते हैं।

लड़की ने बताया कि इसके बाद उसे कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगीं, जैसे अचानक ब्लड प्रेशर गिर जाना और बेहोश हो जाना। उसके पैरों में सूजन भी आ गई, जिससे उसे चलने-फिरने और सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद वह अस्पताल पहुंची। कोडाथूर ने बताया कि उन्हें भी कुछ ऐसे ही लक्षण महसूस हुए, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो गए। इस वजह से उन्हें अपने प्रोग्राम (परफॉरमेंस) टालने पड़े, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।

इस बीच, उस लड़की ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इस्तेमाल की गई क्रीम का सैंपल भी पुलिस को दे दिया है। उसने बताया कि पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उसने कहा, "मैं इस मामले को आगे बढ़ाना चाहती हूं। अब मैं कंज्यूमर कोर्ट जाऊंगी। जिस पेज पर मैंने यह प्रोडक्ट देखा था, वह अब वहां नहीं है, लगता है कि उसे डिलीट कर दिया गया है। लड़की ने बताया कि पुलिस ने उससे कहा है कि सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा और लैब रिपोर्ट से केस को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उसने कहा कि उसने पुलिस को प्रोडक्ट का नाम बता दिया था। उसके डॉक्टर ने एक दिन पहले पत्रकारों को बताया था कि उसके खून में खतरनाक स्तर तक पारा (मरकरी) पाया गया है। क्रीम की जांच में पारे की मात्रा 12,500 पार्ट्स प्रति मिलियन पाई गई, जबकि सामान्य तौर पर इसकी स्वीकार्य सीमा 1 ppm से भी कम होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News