Cannes 2026 में राधा रानी बनकर छाई बिग बॉस फेम Sonia Bansal, मोर पंख वाले लुक ने जीता दिल
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 11:20 AM (IST)
Cannes 2026 : 12 मई से कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में हर कोई बॉलीवुड स्टार अपने जलवा दिखाने से पीछे नहीं हट रहा है। हाल ही में इस इवेंट से ऐसा लुक सामने आया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। बिग बॉस 17 से मशहूर हुई सोनिया बंसल ने इस बार रेड कारपेट पर ऐसा लुक रखा कि सबका ध्यान अपने आप उनकी तरफ खिंचा चला आ रहा है।

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में सोनिया बंसल अपनी मूवी द लास्ट ब्रेथ को रिप्रेजेंट करने आई थीं।
कान 2026 के दौरान सोनिया बंसल ने डॉली जे द्वारा बनाया हुआ ऑउटफिट पहना था। उनका यह लुक राधा रानी से इंस्पायर्ड था। सोनिया बंसल ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी और इसके ऊपर सफेद धागों की नाजुक कढ़ाई और सुनहरे काम की बारीक डिटेलिंग की गई थी। इसी के साथ लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए उन्होंने सिर के ऊपर ट्रांसपेरेंट दुपट्टा लिया हुआ था।

इतना ही नहीं डायमंड की ज्वेलरी पहनकर वो और भी ज्यादा सुन्दर लग रही थीं। हाथों में पहनी हुई चूड़िया उनके लुक को भारतीय संस्कृति के साथ जोड़ने का काम कर रही थीं।
उनके मेकअप की बात की जाए तो सोनिया बंसल ने ग्लोइंग मेकअप के साथ, अपने माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई हुई थी। उनके इस लुक की सबसे ज्यादा खास बात थी उनके सिर पर लगा हुआ मोर पंख, जो भगवान कृष्ण और राधा रानी से जुड़ी भारतीय पौराणिक परंपरा को दर्शाता है।
इंटरनेशनल मंच पर जाकर सोनिया बंसल ने अपनी भारतीय संस्कृति को बहुत ही गर्व के साथ सबके सामने रिप्रेजेंट किया था।

