नेशनल क्रश Sonam Bajwa ने ब्लू अनारकली सूट में बिखेरा जलवा, लेटेस्ट लुक वायरल, देखें Photos
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 01:42 PM (IST)
Sonam Bajwa : पंजाबी सिनेमा की शान और नेशनल क्रश Sonam Bajwa एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 1 मई को सोनम बाजवा की फिल्म पिट सियापा सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूवी प्रमोशन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने ब्लू कलर का अनारकली सूट पहना हैं, जिसमें वो बहुत ही सुन्दर लग रही हैं।

सादगी और भव्यता का मेल
सोनम बाजवा का ये लुक बहुत ही एलिगेंट और रॉयल है। रॉयल के साथ-साथ उनका यह अवतार गर्मियों के मौसम में फैशन करने वाले के लिए एक मिसाल है। सोनम बाजवा का यह सूट बिल्कुल एक राजकुमारी जैसा लुक दे रहा है। इसकी खासियत यह है कि इसका घेरा बहुत ही बड़ा है।

प्लेन सिंपल अनारकली सूट के साथ सोनम के एक मैचिंग का दुप्पटा लिया हुआ है। दुपट्टे पर बारीक बूटी वर्क और किनारों पर चांदी की महीन गोटा-पट्टी का काम किया गया है, जो सादगी में चमक का तड़का लगा रहा है। कुर्ते के निचले हिस्से पर बना पैस्ले एम्ब्रॉयडरी डिजाइन पारंपरिक भारतीय कारीगरी का बेहतरीन नमूना पेश करता है।

सोनम की ज्वेलरी
अपने लुक को और भी बेहतरीन बनाने के लिए सोनम के लिए बड़े-बड़े इयररिंग्स पहने हैं और उनकी सुंदरता को और भी ज्यादा निखार रहे हैं। अपने लुक को सिंपल और सुन्दर बनाए रखने के लिए उन्होंने साथ में स्टेटमेंट रिंग पहनी हैं जो उनके हाथों को और भी ज्यादा सुन्दर बना रही हैं।

अक्सर देखा जाए तो सोनम हमेशा ही नो मेकअप लुक में रहती हैं। इन फोटोज में भी उन्होंने बहुत ही लाइट मेकअप किया हुआ है। लिपस्टिक की बात की जाए तो सोनम ने न्यूड या सटल ब्राउन शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। हल्का मस्कारा और सॉफ्ट आईशैडो उनके लुक को और भी ज्यादा क्लासी बना रहा है।

सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक को एलिगेंट और 'ब्यूटीफुल' कहकर बुला रहे हैं।
