सिंपल लुक में भी Wamiqa Gabbi ने बिखेरा जलवा, पोल्का डॉट ड्रेस में लग रही बेहद Cute

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 06:05 PM (IST)

Wamiqa Gabbi अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में हैं। भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसमें अक्षय कुमार और तब्बू भी मुख्य रोल प्ले करेंगे। 17 अप्रैल को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी। जुबली और खुफिया जैसी वेब सीरीज के बाद Wamiqa Gabbi ने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। वामिका फ़िलहाल अपनी मूवी की प्रमोशन में बिजी है लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके बाद से ही उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। 

Wamiqa Gabbi

वामिका ने इस फोटो ने ब्लैक कलर की ऑफ-शोल्डर पोल्का डॉट ड्रेस पहनी है, जो पूरी विंटेज लुक दे रही है। 

Wamiqa Gabbi

इस ड्रेस में वामिका की खूबसूरती को चार चांद लग रहे हैं। यह लुक 1950 और 60 के दशक के रेट्रो युग की याद दिलाता है।

Wamiqa Gabbi

वहीं अगर मेकअप की बात की जाए तो वामिका ने काफी मिनिमल साल मेकअप किया हुआ है, जो उनके पूरे लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। 

Wamiqa Gabbi

वामिका ने इन फोटोज में आज-कल के ट्रेंड के हिसाब से ही न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई है। 

वामिका ने बालों को सॉफ्ट वेवी कर्ल्स में खुला छोड़ा गया है, जो उनके चेहरे की बनावट को फ्रेम कर रहे हैं और लुक में एक रोमांटिक टच जोड़ रहे हैं।

Wamiqa Gabbi

कुछ फोटोज में वामिका अपने सफेद पालतू डॉगी के पोज़ देती नजर आ रही हैं। 

एक तरफ वामिका हॉट लुक दे रही हैं तो दूसरी तरफ उनके फैंस ने उन्हें क्यूट का भी टैग दे दिया है। 

Wamiqa Gabbi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News