हेलीकॉप्टर क्रैश ने ले ली 17 साल की इंफ्लुएंसर की जान, चंद पलों में उजड़ गया परिवार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 11:39 AM (IST)

Sofia Murillo : हाल ही में सोशल मीडिया से बहुत ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मेकअप, ब्यूटी और स्किनकेयर से जुड़े कंटेंट के जरिए लाखों फैंस बनाने वाली महज 17 साल की मशहूर इंफ्लुएंसर की एक दर्दनाक हादसे में जान चली गई है। खूबसूरत पहाड़ी इलाकों की यात्रा पर निकली यह युवा सोशल मीडिया स्टार हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे से परिवार पर दुखों के पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं उनके निधन कीखबर से लाखों फैंस सदमें में हैं। 

ब्राजील में हुआ ये दिल दहला देने वाला हादसा 
आपको बता दें कि 17 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार सोफिया मुरिलो अपने परिवार के साथ ब्राजील रियो डी जनेरियो में छुट्टियां बिताने पहुंची थीं। लेकिन 8 अगस्त को उनकी यह यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब तिजुका नेशनल पार्क के पास विस्टा चिनेसा इलाके में उनका टूरिस्ट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 चंद पलों में उजड़ गया परिवार 
इस दर्दनाक हादसे में सोफिया मुरिलो के साथ उनकी 37 वर्षीय मां वेंडी मनरीके, 59 वर्षीय नानी रोसियो क्यूबिलोस और हेलीकाप्टर पायलट  एलेसेंड्रो रोचाकी भी जान चली गई। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हेलीकाप्टर पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें भीषण आग लग गई। 

सोफिया के मामा के मुताबिक, परिवार दूसरे हेलीकप्टर से उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट पर इन्तजार कर रहा था। पहले हेलीकॉप्टर को करीब 20 मिनट की सैर 
के बाद लौटना था  लेकिन उससे पहले ही टीवी न्यूज के जरिए परिजनों को हादसे की खबर मिली। यह जानकारी मिलती ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। 

लाखों फैंस को लगा झटका 
सोफिया मुरिलो इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर काफी मशहूर थीं और उन्हें 2.5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। वह अक्सर ब्यूटी, स्किनकेयर और फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करती थीं।उनके निधन की खबर सामने आते ही फैंस गमगीन हो गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News