22 साल बाद लौट रहा ‘Office Office’, अब Shruti Sharma लगाएंगी कॉमेडी का तड़का
punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 01:52 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय टेलीविज़न के सबसे यादगार कॉमेडी शोज़ में शामिल Office Office एक बार फिर नए अंदाज़ में दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। शो के दूसरे सीज़न को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार शो की सबसे बड़ी खासियत होंगी अभिनेत्री Shruti Sharma, जो सीज़न 2 में लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
श्रुति शर्मा के लिए भावुक है ये सफर
Shruti Sharma ने शो से जुड़ी अपनी भावनाएं शेयर करते हुए बताया कि ‘ऑफिस ऑफिस’ उनके बचपन की यादों का अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल से लौटने के बाद वो अपनी मां के साथ बैठकर यह शो देखा करती थीं और आज भी उन्हें इसके किरदार और डायलॉग्स याद हैं। उन्होंने कहा, 'जिस शो को देखकर मैं बड़ी हुई, आज उसी शो की लीड बनना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। शूटिंग शुरू करते ही पूरा माहौल बेहद नॉस्टैल्जिक लगा।'
'किसी बच्चे की पसंदीदा किरदार बन पाऊं'
Shruti Sharma ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस नए सीज़न को भी उतना ही प्यार देंगे जितना पहले सीज़न को मिला था। उन्होंने कहा, 'जैसे पुराने किरदार मेरे बचपन का हिस्सा बन गए थे, वैसे ही उम्मीद है कि मैं भी इस सीज़न के जरिए किसी बच्चे की पसंदीदा कॉमेडी किरदार बन पाऊं।'
प्राइम टाइम स्लॉट ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Office Office को इस बार प्राइम टाइम स्लॉट दिया गया है, जिसे लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। पुराने दौर के व्यंग्य और सरकारी दफ्तरों की सच्चाई को दिखाने वाला यह शो आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में नए सीज़न से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
गंभीर किरदारों के बाद अब कॉमेडी में दिखेंगी श्रुति
Shruti Sharma ने टीवी इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई है। उन्होंने Gathbandhan में आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा Nazar 2, Namak Issk Ka और Mitti जैसे शोज़ में भी उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। अब तक दर्शकों ने उन्हें ज्यादातर गंभीर और इमोशनल किरदारों में देखा है, लेकिन Office Office का नया सीज़न उनके करियर का बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, जहां वो पहली बार फुल कॉमिक स्पेस में नजर आएंगी।
चर्चित शोज़ में शामिल हुआ ‘ऑफिस ऑफिस 2’
पुराने दौर की यादें, नए जमाने का रिलेटेबल ह्यूमर और प्राइम टाइम की वापसी इन सबके साथ Office Office सीज़न 2 इस साल के सबसे चर्चित टीवी शोज़ में शामिल हो चुका है। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि Shruti Sharma इस आइकॉनिक शो की दुनिया में किस अंदाज में कॉमेडी का नया तड़का लगाती हैं।
