Salman Khan के बाद अब Sara Tendulkar ने लगाई Paparazzi की क्लास, बोलीं- तुम घटिया हो, यह पत्रकारिता नहीं

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 02:13 PM (IST)

Sara Tendulkar : आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी Paparazzi की हरकतों से परेशान रहते हैं। पिछले कुछ दिनों पहले बसीर अली की पैपराजी से झड़प हुई थी और दो दिन पहले ही भाई जान ने पैपराजी को उनकी हरकतों की वजह से खूब खरी-खोटी सुनाई। अब फिर से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर के पैपराजी को जमकर सुनाई है। जानते हैं क्या है पूरा मामला ?
 
सारा ने किसे सुनाई खरी-खोटी 
हाल ही में सारा तेंदुलकर अपनी भाभी के साथ एयरपोर्ट पर कहीं जा रही थीं तभी किसी पैपराजी ने दोनों की फोटो डालते हुए लिखा- 'मोटी वाली सारा हैं, बगल वाली भाभी हैं..।' इसके बाद सारा का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है, उन्होंने अपनी स्टोरी में स्क्रीनशूट डालते हुए लिखा कि- ‘तुम घटिया हो। यह पत्रकारिता नहीं है, हमें अकेला छोड़ दो।’ अपने बॉडी के ऐसे कमेंट सारा को बर्दाश नहीं हुए और उन्होंने जमकर सबकी क्लास लगाई। 

 Sara Tendulkar Post

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लगाई Paparazzi की क्लास 
सारा तेंदुलकर ने इस मामले पर तुरंत नाराजगी जताई और संबंधित पैपराजी पेज को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की हरकत को पत्रकारिता नहीं कहा जा सकता और उन्हें उनकी निजी जिंदगी में दखल देना बंद करना चाहिए।

सारा का यह जवाब इंटरनेट पर तेजी से चर्चा में आ गया। फैंस भी उनके समर्थन में उतर आए और पैपराजी पेज को जमकर ट्रोल किया। कई लोगों ने कहा कि सिर्फ लाइक्स और व्यूज पाने के लिए किसी की बॉडी को लेकर मजाक उड़ाना बेहद गलत और शर्मनाक है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News