39 की उम्र में मां बनने जा रहीं Samantha Ruth Prabhu, सबके सामने रिवील की अपनी प्रेग्नेंसी...फिल्मों से ब्रेक का किया ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 11:08 AM (IST)

Samantha Ruth Shares Pregnancy News :  सामंथा प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म मां इंटी बंगारम की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। इसी ख़ुशी का जश्न मनाने के लिए सामंथा और उनके पति थैंक्स मीट पर पहुंचे। इसी मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर हर जगह फैंस उनको बधाइयां दे रहे हैं। 

Samantha Pregnancy News

सबके सामने रिवील की अपनी प्रेग्नेंसी
कुछ दिनों पहले सामंथा की एक वीडियो काफी वायरल हो रही थीं, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इसके बाद से लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं लेकिन तब तक सामंथा ने खुद इस बात की पुष्टि नहीं की थी। अब एक पार्टी के दौरान सबसे सामने सामंथा कहती हैं कि अब मैं मैटरनिटी के लिए छोटा-सा ब्रेक ले रही हूं।’ इतना कहने के बाद वो हसने लग जाती हैं और उस दौरान मौजूद हर कोई इंसान उन्हें बधाइयां देता है। वीडियो में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ़ दिखाई दे रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cinema Vikatan (@cinemavikatan)

2025 में हुई थी सामंथा की दूसरी शादी 
बता दें कि नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने 1 दिसंबर 2025 को निर्माता राज निदिमोरू के साथ शादी की थी। इससे पहले भी दोनों एक साथ काम करते हुए नजर आ चुके हैं। सामंथा ने बहुत ही सादा और सिंपल तरीके से कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में शादी की थी और अब हाल ही में सामंथा ने खुशखबरी का ऐलान किया है कि वो मां बनने वाली हैं। 

Samantha Pregnancy News


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News