Bigg Boss 20 से बाहर हुईं Mary Kom, भावुक होकर रो पड़ीं Amrapali Dubey
punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 11:06 AM (IST)
Bigg Boss 2 : बॉक्सर मैरी कॉम 'बिग बॉस 20' के घर से बाहर हो गई हैं, जिससे शो में उनका सात सप्ताह का सफर खत्म हो गया है। शनिवार को 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में गेस्ट होस्ट के तौर पर आए फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने मैरी कॉम के बाहर होने की घोषणा की क्योंकि वह अपनी दोनों लाइफलाइन गंवा चुकी थीं। शो से बाहर होने पर ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने इतने लंबे समय तक खेल का हिस्सा बनने के लिए आभार जताया और बाकी कंटेस्टेंट्स को उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, "मैं इतने दिनों तक खेल पाई, इतना अनुभव मिला। बहुत अच्छा लगा। मुझे उम्मीद है कि वे मुझे याद करेंगे। अच्छा खेल कर आना है, अपनी शख्सियत दिखानी है।
इसके बाद उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में जोड़ा, "रिंग में मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। मैरी कॉम के बाहर होने से बाकी प्रतियोगी भावुक हो गए, और आम्रपाली दुबे तो रो ही पड़ीं। जब घर के सदस्यों ने मैरी कॉम को विदाई दी, तो सबने मिलकर 'यू आर अ चैंपियन' गाना गाया, जिसे सुनकर मैरी कॉम मुस्कुरा पड़ीं। बॉक्सिंग रिंग में अपनी उपलब्धियों के लिए मशहूर मैरी कॉम, 'बिग बॉस 20' की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक थीं। शो के दौरान किचन में बिताए गए उनके पल, बाकी प्रतियोगियों के साथ वर्कआउट सेशन और उनकी हंसी-मज़ाक भरी बातचीत ने काफी ध्यान खींचा।
'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर को हुई और इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। यह शो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर उपलब्ध होता है और रात 10:30 बजे कलर्स (Colors) चैनल पर प्रसारित होता है।
