मां का फटा कलेजा, टूटा परिवार... National TV पर Love Gill के Character की उड़ाई गईं धज्जियां, भड़की टीम- सिर्फ लड़की की ही बदनामी क्यों ?

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 05:45 PM (IST)

Love Gill Team Statement on Character Assassination : बिग बॉस 20 के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में जमकर हंगामा देखने को मिला, जब रोहित शेट्टी की मेजबानी के दौरान यूट्यूबर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी ने शो में एंट्री ली। काशवी ने न सिर्फ स्काउट बल्कि उनके साथ बढ़ रही नजदीकियों को लेकर लव गिल को भी कड़ी फटकार लगाई। 

अब इसके बाद, लव गिल की आधिकारिक टीम ने एक बयान जारी कर शो में उनके कैरेक्टर असैसिनेशन पर कड़ा विरोध दर्ज किया है। टीम ने नेशनल टीवी पर लव गिल को निशाना बनाए जाने और  उनके साथ किए गए रवैये को गलत ठहराते हुए समाज के दोहरे रवैये पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

 Love Gill Team Statement on Character Assassination 
लव गिल का अपमान देख भड़की टीम 
वीकेंड का वार में हुए हंगामे को देखने के बाद अब लव गिल की टीम ने चुप्पी तोड़ी है। इसी बीच एक्ट्रेस की टीम ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “व्यक्ति के सहन करने की भी एक सीमा होती है, जिसके बाद खामोशी भी चीख बन जाती है।  टेलीविजन पर लव गिल को इस तरह से अकेले देखना, जहां उनके चरित्र को तार- तार किया जा रहा था और वह अपने बचाव पर कुछ कह भी नहीं पा रही थी, बहुत दर्दनाक था। 

 उनका परिवार टूट चुका है, बिखर गया है।  जरा सोचिए, एक मां होने के नाते घर पर बैठकर यह देखना कितना मुश्किल होगा कि दुनिया आपकी बेटी को बदनाम कर रही है। जरा सोचिए कि वह एक आदमी की भावनाओं का दोष अपने सिर ले रही है, जबकि मौके की तलाश में बैठे इन्फ्लुएंसर और फॉलोअर्स के भूखे लोग उनके दर्द को लाइक्स, व्यूज और हेडलाइंस के लिए कंटेंट बना रहे हैं। क्या हमने अपनी इंसानियत पूरी तरह से खो दी है? क्या हमें इस बात की भी परवाह नहीं है कि जब किसी को इस हद तक परेशान किया जाता है तो उस पर क्या बीतती है ?

 सिर्फ लड़की को ही दोष क्यों ?
उन्होंने आगे लिखा, “पहले ही दिन से लव गिल की सीमाएं स्पष्ट थीं, उसके लिए तो स्काउट भाई के समान था। जैसे ही एक आदमी ने उन सीमाओं को धुंधला किया और अपने प्यार का इजहार किया, समाज ने दोहरा मापदंड दिखा दिया और लड़की को दोषी ठहरा दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lovepreet Kaur (@lovegillkalakaar)

लव गिल न्याय की हकदार थीं, चरित्र हनन की नहीं
इसके बाद किखा- लव गिल आज रात सिर्फ चुपचाप खड़ी नहीं रही, बल्कि उन्होंने अपने चरित्र का सार्वजनिक रूप से हनन होते देखा है। वह सुने जाने, सम्मानित होने और सुरक्षित रहने की हकदार थी।  इसके बजाय, उन्हें अपमानित किया गया. किसी भी महिला को कभी भी किसी पुरुष के फैसलों की कीमत नहीं चुकानी चाहिए। किसी भी परिवार को कभी भी अपने बच्चे को इस तरह टूटते हुए नहीं देखना चाहिए।लव गिल सहानुभूति की हकदार थीं, क्रूरता की नहीं. वह न्याय की हकदार थीं, चरित्र हनन की नहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News