भाईजान से हो गई ये छोटी सी गलती, Preity Zinta को बधाई देते ही ट्रोल हुए Salman Khan
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 02:00 PM (IST)
Mumbai : सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी और खास अंदाज के लिए मशहूर Salman Khan इन दिनों अपनी एक छोटी सी चूक की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं। IPL 2026 के रोमांच के बीच 'भाईजान' ने अपनी पुरानी दोस्त और एक्ट्रेस Preity Zinta को उनकी टीम की जीत के लिए बधाई तो दी, लेकिन उनकी टाइमिंग ने नेटिजन्स को उन्हें ट्रोल करने का मौका दे दिया।

दरअसल, सोमवार शाम को जब सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला चल रहा था, तब सलमान ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रीति जिंटा की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी टीम बहुत अच्छा खेल रही है।
Salman Khan की इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें इसलिए निशाने पर लिया क्योंकि प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मैच शनिवार को खेला था। उस मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी थी, लेकिन सलमान ने इस जीत का जश्न दो दिन की देरी से सोमवार को मनाया।

सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर हैरान दिखे कि जब मैदान पर दूसरी टीमें खेल रही थीं, तब सलमान शनिवार की जीत की बधाई दे रहे थे। देखते ही देखते इंटरनेट पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई और लोग चुटकी लेने लगे कि सलमान भाई की गाड़ी थोड़ा लेट चल रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के प्रशंसक उनकी अगली फिल्म मातृभूमि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है और अभी नई तारीख का ऐलान होना बाकी है। दूसरी तरफ प्रीति जिंटा पूरी तरह आईपीएल के रंग में रंगी हुई हैं और स्टेडियम में अपनी टीम पंजाब किंग्स का हौसला बढ़ाती नजर आ रही हैं। भले ही सलमान से तारीखों की गलती हो गई हो, लेकिन प्रीति की टीम के लिए उनका यह सपोर्ट यह साफ करता है कि सालों बाद भी दोनों की दोस्ती उतनी ही गहरी है।
Well done Zinta,Congratulations Zinta, Team is playing well …. @realpreityzinta
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 13, 2026
