बुज़ुर्गों का सम्मान न करें क्योंकि वे Senior Citizen हैं ... Richa Chadha के बयान ने मचाई हलचल, अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहीं Troll
punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 07:21 PM (IST)
Richa Chadha : हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। कई दिनों तक चले इस आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इस विरोध प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इन्ही में से एक वीडियो पर अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने भी प्रतक्रिया देते हुए उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को लेकर एक टिप्पणी की, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। अब इस पूरे मामले पर अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बुजुर्गों का सम्मान मत करिए
इसी के साथ ऋचा चड्डा ने लिखा कि- सिर्फ़ इसलिए बुज़ुर्गों का सम्मान न करें कि वे सीनियर सिटिज़न हैं... कुछ तो ऐसे लगते हैं जैसे उन्हें 'भक्ति-डिमेंशिया' हो गया हो। उन्हें गलतफहमी हो जाती है कि वे युवाओं का मुक़ाबला कर सकते हैं, जबकि वे खुद रात भर में 5 बार बाथरूम जाए बिना सो भी नहीं पाते। सिर्फ़ उम्र की वजह से उनका सम्मान न करें; वे बस आपसे पहले पैदा हुए थे। उन्हें सम्मान कमाने दें। सड़क के कोने पर सुरक्षित दूरी पर अख़बार पर थोड़ा खाना रख दें। उनसे उलझें नहीं।
एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने ऋचा को सुनाई खरी-खोटी
ऋचा के इस ब्यान के बाद एक्ट्रेस सुजैन ने ऋचा को लिखा की- अच्छी बात है, आप कभी बुजुर्ग नहीं होंगे।" इस ब्यान के बाद सोशल मीडिया पर उम्र और तमीज को लेकर एक और बहस छिड़ गई है।
Please don’t respect buddhe just because they’re senior citizens… some look like they have developed Bhakti- dementia. It makes them delusional that they can take on the young, when they can’t even kaato a night without 5 trips to the bathroom.
— RichaChadha (@RichaChadha) July 24, 2026
Don’t automatically respect them… https://t.co/1KI7rxmkPM
कौन है सुजैन बर्नर्ट ?
बता दें कि सुजैन बर्नर्ट भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वह कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं और 'रामधनु - द इंद्रधनुष' तथा 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा चुकी हैं। इसके अलावा वह कई लोकप्रिय टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
क्या है पूरा मामला
इस विवाद की शुरुआत जब हुई तब नीट पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प से जुड़े एक युवा प्रदर्शनकारी के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ लिखी उनकी टिप्पणी में बुजुर्गों की उम्र और उनसे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का जिक्र था, जिसे कई लोगों ने बहुत गलत समझा। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
