सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग, हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को दिया टी20 वर्ल्ड कप जीत का क्रेडिट..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 06:25 PM (IST)
मुंबई. अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। बीते दिन रविवार को सिंगर के घर पर फायरिंग की घटना हुई, जिसका पता चलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और इस मामले में एक 30 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया। वहीं, भारत ने 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत के बाद भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जश्न मनाते नजर आए और इस जीत का क्रेडिट अपनी लेडीलव को ही दिया। तो आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे जूनियर NTR को देखने पहुंचे सैकड़ों फैंस, मची अफरा तफरी, पुलिस ने चलाई लाठियां
साउथ स्टार जूनियर NTR की देश-दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस एक्टर की एक झलक पाने को हमेशा बेताब रहते हैं। अक्सर जहां भी एक्टर पब्लिक प्लेस या किसी इवेंट में स्पॉट होते हैं, उन्हें देखने लाखों की भीड़ उमड़ती है। हाल ही में जब जूनियर एनटीआर एक अस्पताल के उद्घाटन इवेंट में पहुंचे तो उन्हें देखने हज़ारों की संख्या में फैंस पहुंचे, लेकिन यह उत्साह जल्द ही घटना में तब्दील हो गया, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आना पड़ा।
घर बैठना चाहिए..तृषा के थलापति विजय संग दिखने पर को-स्टार ने कसा तंज तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों के बीच साउथ स्टार थलापति विजय को पिछले दिनों एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ एक इवेंट में देखा गया था, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। वहीं, एक्टर-फिल्ममेकर आर पार्तिबन ने इशारों-इशारों में तृषा के थलापति के साथ स्पॉट होने पर तंज कसा था, जिस पर अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हर दिन आपका दिन है..महिलाओं के नाम कंगना रनौत के किया लंबा पोस्ट, कहा-अपनी शक्तियों को जानें
एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने काम से ज्यादा बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह बिना किसी की परवाह किए बेबाकी से अपनी राय सबके सामने रखती हैं। वहीं, बीते दिन महिला दिवस पर कंगना ने महिलाओं के हक में एक लंबा पोस्ट किया और कहा कि औरत होना 'सुपरपावर' है। तो आइए जानते हैं, एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में और क्या कहा..
पार्टी में नए शख्स के साथ मस्ती करती दिखीं मलाइका, मीडिया के कैमरों से बचते दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, नई अफवाहों को मिली हवा
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल के महीनों में उनका नाम बिजनेसमैन और डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी बीच हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। दरअसल, हाल ही में एक पार्टी के दौरान मलाइका किसी और शख्स के साथ डांस करती नजर आईं, जिसके बाद फैंस के बीच कई तरह की अटकलें लगने लगीं।
महिला दिवस पर आलिया भट्ट को बेटी से मिला खास सरप्राइज, एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर लिखा-यह उनके लिए बहुत मायने रखता..
8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस खास मौके को आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक खूब सेलिब्रेट करते नजर आए। वहीं, इस खास दिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और प्यारी झलक शेयर की, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया। इस खास दिन पर आलिया को उनके पति रणबीर कपूर और बेटी राहा की ओर से एक खूबसूरत सरप्राइज मिला, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों तक खबरें चली थीं कि ऐश्वर्या-अभिषेक की लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। दोनों जल्द ही तलाक लेने जा रहे थे, लेकिन इन सब अफवाहों को कपल ने हमेशा एक साथ स्पॉट होकर सिरे से खारिज किया। अलग होने की अफवाहों के बीच दोनों कई जगह एक साथ स्पॉट हुए, जिसे देख ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गईं। वहीं, अब एक बार फिर ऐश्वर्या-अभिषेक को एक शादी फंक्शन में भी साथ देखा गया, जहां दोनों अपनी ट्विनिंग से सबका दिल जीतते नजर आए।
अमेरिकन पॉप-स्टार रिहाना के घर पर फायरिंग, टेस्ला कार में बैठी महिला ने चलाई धड़ाधड़ 10 गोलियां
अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। बीते दिन रविवार को सिंगर के घर पर फायरिंग की घटना हुई, जिसका पता चलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और इस मामले में एक 30 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया। ये हमला तब हुआ जब रिहाना अपने घर के अंदर ही थीं।
लंदन बैठी अनुष्का शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप की जीत का मनाया जश्न, खास अंदाज में दी टीम इंडिया को बधाई
पूरा देश इस वक्त साल 2026 के T20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मना रहा है। T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोग इंडिया की जीत के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते दिख रहे हैं और इंडिया टीम को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच भारत टीम की जीत पर लंदन बैठी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी पोस्ट सामने आया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गर्लफ्रेंड संग टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाते दिखे हार्दिक पांड्या, कहा-जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई, लगातार जीत मिल रही
भारत ने 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी ताकत साबित कर दी। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच के बाद जश्न के दौरान एक ऐसा पल भी सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए।
डेजी शाह के बाद अब आकांक्षा रंजन ने करवाए एग फ्रीज, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर बोली- पिछले दो हफ्ते बहुत मुश्किल थे
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एग फ्रीज करवाने का काफी ट्रेंड चल रहा है। इंडस्ट्री से कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अब तक शादी नहीं की, लेकिन अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी हैं। ताकि जब उनका जी चाहे वे अपना बेबी प्लान कर सके। बीते दिनों एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपने एग्स फ्रीज करवाने का खुलासा किया था। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने भी बताया कि उन्होंने अपने एग फ्रीज करवाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस एक्सपीरियंस को भी शेयर किया।
