30 तारीख को मिलते हैं... Diljit Dosanjh को दिल्ली में कॉन्सर्ट के लिए मिली मंजूरी, सिंगर ने वीडियो डाल ट्रोलर्स को दिया जवाब

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 03:59 PM (IST)

Diljit Dosanjh Delhi Concert : पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने कहा कि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए। यह बात उन्होंने तब कही जब दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी।

गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस कॉन्सर्ट की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने इसके पीछे सुरक्षा से जुड़े इनपुट, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और त्योहारों के मौसम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों का हवाला दिया था।

शुक्रवार को आयोजक 'बुकमायशो' (BookMyShow) के साथ बैठक के बाद, पुलिस ने अपने फैसले पर फिर से विचार किया और कॉन्सर्ट के लिए अनुमति दे दी। फिलहाल अमेरिका में मौजूद दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कॉन्सर्ट को लेकर हो रही चर्चाओं पर बात की। इसी कॉन्सर्ट के साथ उनके "ऑरा वर्ल्ड टूर" (Aura World Tour) की शुरुआत होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

वीडियो में उन्होंने कहा, "आज कितना अच्छा दिन है ! कितनी अच्छी वाइब्स आ रही हैं ! तो क्या अब आपकी रील्स, ट्वीट्स और न्यूजरूम की बहसें खत्म हो गईं ? चलिए, अब 30 तारीख को दिल्ली में मिलते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले तथ्यों का पता लगा लें। आप पूरी बात जाने बिना ही इतना शोर मचा रहे हैं। बेहतर होगा कि पहले आप सही तथ्यों को जान लें। लोग बस एक के बाद एक बहस करते रहते हैं और लगातार ट्वीट्स करते रहते हैं। शुक्रवार को एक बयान में 'बुकमायशो लाइव' (BookMyShow Live) ने बताया कि त्योहारों के मौसम को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने उनसे सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़-भाड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा था।

दिल्ली में अपनी परफॉर्मेंस के बाद, यह टूर इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ जाएगा। 42 वर्षीय दोसांझ ने इससे पहले 2024 में अपने 'दिल-लुमिनाटी टूर' (Dil-Luminati Tour) के तहत भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी जैसे कई बड़े शहरों में परफॉर्म किया था, और अंत में लुधियाना में अपनी परफॉर्मेंस के साथ टूर का समापन किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News