सिंगर Dhvani Bhanushali को मिला सपनों का राजकुमार, बॉयफ्रेंड यश ने किया रोमांटिक प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग
punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 03:01 PM (IST)
Dhvani Bhanushali Engagement : सिंगर ध्वनि भानुशाली इन दिनों अपनी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक प्रपोजल की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कर बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के साथ सगाई का एलान किया है। इन तस्वीरों में दोनों के खास पलों की झलक देखने को मिल रही है।

ध्वनि ने अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट की और मंगेतर यश के लिए प्यार भरा कैप्शन लिखते हुए उन्हें अपना 'कपकेक' बताया। उनकी सगाई की खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

गायिका ने इस खास पल की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें से एक तस्वीर में ध्वनि अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मुझे जिंदगी भर के लिए अपना 'कपकेक' मिल गया। मैंने 'हां' कह दिया। यहां अपने मंगेतर के साथ ध्वनि की कुछ तस्वीरें दी गई हैं।

ध्वनि का करियर
निर्माता विनोद भानुशाली की बेटी ध्वनि ने 2018 की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के गाने इश्तहार से बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर के तौर पर शुरुआत की थी। हालांकि, उनके हिट गाने "वास्ते" ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई और वे मशहूर हो गईं। उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कहां शुरू कहां खत्म' (2024) में एक अभिनेत्री के तौर पर भी काम किया है, जिसमें उनके साथ आशिम गुलाटी भी नजर आए थे।
