Latin Grammy ने गूंजा पंजाबी तड़का, Diljit Dosanjh ने Daddy Yankee संग रचा इतिहास, पहले भारतीय कलाकार बने

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 04:09 PM (IST)

Diljit Dosanjh Latin Grammy : पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स में लाइव परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं। उन्होंने लास वेगास में आयोजित इस समारोह के 27वें संस्करण में प्यूर्टो रिकान गायक डैडी यांकी के साथ मंच साझा किया। यह अवार्ड समारोह 12 नवंबर को MGM ग्रैंड गार्डन एरिना में आयोजित किया गया था, जहां दोनों कलाकारों ने अपना हाल ही में रिलीज़ हुआ कोलैबोरेशन पोकिटो (Pokito) पेश किया, जिसने पंजाबी और लैटिन संगीत को एक साथ मिला दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal)

दिलजीत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस परफॉरमेंस का एक वीडियो शेयर किया।

उन्होंने लिखा, "पंजाबी आ गए @latingrammys ओये ! दुनिया के हर मंच पर पंजाबी बोली जाएगी... बाबा सुख रखे। बड़े भाई @daddyyankee को शाउटआउट। दो संस्कृतियों को एक मंच पर लाने के लिए धन्यवाद। हमें बुलाने के लिए @latingrammys को भी शाउटआउट।

इस समारोह में बेबी रैंक्स, बैड ग्याल, डिविनो, DJ प्रीमियर, ग्रूपो नीचे, जे व्हीलर, लिल सुपा, लुइस एनरिक, नाथी पेलुसो और एंजेल 'कुको' पेना जैसे कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal)

सोशल मीडिया पर दिलजीत का एक वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें वे बैकस्टेज पर डैडी यांकी की मां, रोजा रोड्रिगेज से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
क्लिप में, गायक उनसे परिचय होने के बाद सम्मान के तौर पर उनके पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान डैडी यांकी भी दिलजीत का अभिवादन करते दिख रहे हैं।

लैटिन ग्रैमी में शामिल होना दिलजीत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान में एक और उपलब्धि है। यह गायक 2027 में 'कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल' में भी वापसी करने वाले हैं, जो इस इवेंट में उनकी दूसरी उपस्थिति होगी।

इस हफ्ते की शुरुआत में घोषित किए गए फेस्टिवल के लाइन-अप में, 9 अप्रैल और 16 अप्रैल को दिलजीत का नाम शामिल है, जहां वे मुख्य कलाकार दुआ लिपा के साथ परफॉर्म करेंगे। अप्रैल 2023 में दिलजीत ने इतिहास रच दिया, जब वे कोचेला (Coachella) में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी कलाकार बने।
42 वर्षीय यह स्टार अभी अपने 'ऑरा टूर 2026' (Aura Tour 2026) के तहत भारत के दौरे पर हैं, जिसकी शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से हुई थी। अब उनका अगला परफॉरमेंस 15 नवंबर को इंदौर में होना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News