41 के हुए Ranveer Singh, कभी कैफे में करते थे Waiter की नौकरी, आज हैं करोड़ों दिलों के धुरंधर...जानें कैसे बदली उनकी किस्मत

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 02:41 PM (IST)

Ranveer Singh Birthday : हर दिल में राज करने वाले बॉलीवुड के धुरंधर रणवीर सिंह आज अपना  41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री में आए रणवीर सिंह  को 16 साल हो चुके हैं और उन्होंने आज तक इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। हर किसी के मन में यह जिज्ञासा जरूर होती है की एक्टर बनने के लिए रणवीर सिंह क्या करते होंगे ? तो चलिए आज जानते हैं, कि बॉलीवुड के स्टार बनने से पहले रणवीर सिंह क्या किया करते थे ?

Ranveer Singh Success Story

 सोनम कपूर के कजिन भाई हैं रणवीर सिंह 
आपको बता दे कि रणवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी और उनकी मां का नाम अंजू भावनानी है। रणवीर सिंह का पूरा नाम भी  रणवीर सिंह भावनानी है लेकिन एक्टर बनने के बाद उन्होंने अपना सरनेम हटा लिया था। खास बात यह है कि सोनम कपूर उनकी दूर की बहन हैं। रिश्ते के हिसाब से रणवीर की मां और सोनम की मां दोनों कजन सिस्टर्स हैं। इस रिश्ते के मुताबिक अनिल कपूर रणवीर सिंह के मौसा लगते हैं। 

 रणवीर सिंह की हुई है ये पढ़ाई 
अगर उनकी पढ़ाई की बात की जाए तो उन्होंने मुंबई के लर्नर्स एकेडमी से पढ़ाई की हुई है। इसी के साथ उन्होंने डियाना यूनिवर्सिटी से टेलीकम्युनिकेशंस में बीए की डिग्री हासिल की। 

Ranveer Singh Success Story

बॉलीवुड में आने से पहले वेटर की नौकरी करते थे रणवीर सिंह ?
रिपोर्ट और खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के स्टार बनने से पहले वो एक वेटर के रूप में कैफ़े में पार्ट टाइम जॉब किया करते थे ,जबकि मुंबई में कुछ समय तक विज्ञापन एजेंसियों के लिए कॉपीराइटर की जिम्मेदारी भी निभाई। हालांकि हमेशा से उनका सपना एक एक्टर बनने का ही था। इतनी मेहनत के बाद उन्होंने वर्ष 2010 में इंडस्ट्री में अपना कदम रखा। 

 बैंड बाजा बारात से की करियर की शुरुआत 
इस इंडस्ट्री में आने के लिए रणवीर सिंह ने बहुत पापड़ बेले हैं। बहुत ऑडिशन और धक्के खाने के बाद उन्हें यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बैंड बाजा बारात में अभिनय करने का मौका मिला। मेकर्स उनकी एक्टिंग को देखकर इतने प्रभावित हुए की उनको देखते ही तुरंत उन्हें साइन कर लिया। अनुष्का शर्मा के साथ बैंड बाजा  बारात में उन्होंने काम किया। 

Ranveer Singh Success Story

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News