‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर में छाए रणवीर सिंह, फैंस बोले- ''इस जनरेशन के बेस्ट एक्टर...''

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 05:08 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Ranveer Singh एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से सुर्खियों में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। ट्रेलर में रणवीर का पावरफुल अंदाज, इंटेंस एक्सप्रेशन और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ में रणवीर ने ‘हमजा’ का किरदार निभाया था, जिसने थिएटर्स में जबरदस्त धमाल मचाया था। उनकी दमदार परफॉर्मेंस और किरदार की गहराई ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

‘हमजा’ और ‘जसकीरत सिंह रांगी’ के अवतार में रणवीर
ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने खतरनाक और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं। इस बार वह ‘हमजा’ के साथ-साथ कैप्टन जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में भी बेहद दमदार दिखाई दे रहे हैं। उनका नया लुक, तीखी निगाहें और एक्शन से भरपूर अंदाज ट्रेलर के हर फ्रेम को और भी प्रभावशाली बना देता है। ट्रेलर देखकर साफ लग रहा है कि इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा बड़ी, गहरी और बदले की आग से भरी हुई होने वाली है। ट्रेलर देखकर फैंस बोले – 'रणवीर की एक और मास्टरक्लास' ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा, 'रणवीर सिंह की तरफ से एक्टिंग की एक और मास्टरक्लास।' वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि '19 तारीख के बाद रणवीर सिंह को बॉलीवुड का असली किंग माना जाएगा।' कई यूजर्स ने रणवीर की एक्सप्रेसिव एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की। एक फैन ने लिखा कि उनकी आंखें ही पूरे किरदार के जज़्बात बयां कर देती हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

एक सीन ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता
ट्रेलर का एक खास इमोशनल सीन भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस सीन में कैप्टन जसकीरत सिंह रांगी का टूटा हुआ और कमजोर पल दिखाया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी भावुक हो गए। एक यूजर ने इस सीन पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि रणवीर की आंखों में दिखता दर्द और बिखरी हुई जिंदगी इस बदले की कहानी की असली शुरुआत का एहसास कराती है।

फैंस ने कहा – 'इस जनरेशन के बेस्ट एक्टर'
रणवीर सिंह के फैंस उनके टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई यूजर्स ने उन्हें इस जनरेशन का बेस्ट एक्टर तक बता दिया। एक फैन ने लिखा, 'रणवीर सिंह इस जनरेशन के बेस्ट एक्टर हैं। सच कहूं तो कोई भी उनके आस-पास तक नहीं आता।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि सिर्फ दो फ्रेम ही यह साबित करने के लिए काफी हैं कि रणवीर सिंह कितने शानदार अभिनेता हैं।

19 मार्च को सिनेमाघरों में होगी फिल्म की रिलीज
फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि इस बार कहानी और एक्शन दोनों ही बड़े स्तर पर देखने को मिलेंगे। Aditya Dhar के निर्देशन में बनी यह फिल्म बदले और इमोशन से भरपूर एक दमदार स्पाई-थ्रिलर बताई जा रही है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News