Don 3 की शूटिंग से तीन हफ्ते पहले ही Ranveer Singh ने छोड़ी फिल्म, फरहान अख्तर ने मांगे 45 करोड़...FWICE ने भी लगाया बैन

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 11:20 AM (IST)

Ranveer Singh Ban : धुरंधर की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह का करियर ऊंचाइयों को छू रहा है लेकिन इसी बीच रणवीर सिंह अपनी गलती की वजह से फंस गए हैं। खबर कुछ ऐसी है कि फरहान अख्तर की डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने वाली थी कि 3 हफ्ते पहले ही रणवीर सिंह ने मूवी को छोड़ दिया। इसी के बाद से सारी परेशानी की शुरुआत हो गई। 

 Ranveer Singh ban

अब इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में शिकायत दर्ज होने के बाद Farhan Akhtar ने कड़ा कदम उठाते हुए Ranveer Singh पर बैन लगाने का फैसला किया है। इस मुद्दे पर FWICE के मुख्य सलाहकार Ashoke Pandit, अध्यक्ष B. N. Tiwari और महासचिव Ashok Dubey ने मीडिया से बातचीत की।

इस दौरान अशोक पंडित ने खुलासा किया कि फरहान अख्तर की कंपनी Excel Entertainment ने रणवीर सिंह से करीब 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मांग फिल्म से जुड़े नुकसान और शूटिंग में हुई परेशानियों को देखते हुए की गई है।

 Ranveer Singh ban
 
इसके बाद अशोक पंडित ने बताया कि Indian Films And Television Directors Association में फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह की शिकायत की है और शूटिंग शुरू होने से पहले ही उन्होंने फिल्म से अपना पल्ला झाड़ लिया। रूल्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि हमने हर 10 दिन बाद रणवीर सिंह को नोटिस भेजने शुरू कर दिए लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। अब इसके बाद फरहान अख्तर चाहते हैं कि रणवीर सिंह उनकी अमाउंट को वापिस करें। 

 Ranveer Singh ban


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News