4000 करोड़ की Ramayana में मंथरा बनेंगी ये दिग्गज एक्ट्रेस, SRK से लेकर सलमान तक संग कर चुकी हैं काम
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 05:18 PM (IST)
Mumbai : नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इस मेगा प्रोजेक्ट में Ranbir Kapoor भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि Sai Pallavi माता सीता की भूमिका निभाएंगी। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में आएगा। हाल ही में इसका टीजर सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर का राम अवतार दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है।

करीब 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही इस फिल्म में स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। यश रावण के रूप में दिखाई देंगे, वहीं Sunny Deol हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा Ravi Dubey लक्ष्मण, Kajal Aggarwal मंदोदरी, Rakul Preet Singh शूर्पणखा, Indira Krishnan कौशल्या, Kunal Kapoor इंद्र देव और Arun Govil राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे।

अब बात करते हैं उस किरदार की, जो कहानी में अहम भूमिका निभाता है—मंथरा। इस फिल्म में मंथरा का किरदार अनुभवी अभिनेत्री Sheeba Chaddha निभाने वाली हैं। Sheeba अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। थिएटर से शुरुआत करने वाली शीबा ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है।
दिलचस्प बात यह है कि Sheeba Chaddha ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ से की थी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला भी मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘तलाश’, ‘दिल्ली-6’, ‘रईस’, ‘रेड’, ‘बधाई हो’ और ‘जीरो’ जैसी कई फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का प्रदर्शन किया।

सिर्फ फिल्मों तक ही नहीं, Sheeba ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी सक्रिय रही हैं। वह चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर और बंदिश बैंडिट्स में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
अब Ramayana में मंथरा के रूप में उनकी एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म अपने भव्य पैमाने और शानदार कास्ट के चलते पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है।
