Saif Ali Khan को जान से मारने की धमकी देने वाले की अब खैर नहीं, Neelam Gorhe बोलीं- सरकार जल्द करेगी कार्रवाई
punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2026 - 05:53 PM (IST)
Neelam Gorhe on Saif Ali Khan Threat : शिवसेना की MLC नीलम गोर्हे ने भरोसा जताया है कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांछित आरोपी का पता लगा लिया जाएगा। इसी आरोपी ने कथित तौर पर गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी दी थी। शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के फिर से सिर उठाने की ओर इशारा किया। उन्होंने हाल ही में अमिताभ बच्चन जैसी बड़ी बॉलीवुड हस्तियों को मिली धमकियों और टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले का भी जिक्र किया।
मीडिया से बात करते हुए नीलम ने कहा, "कुछ लोग हर कुछ हफ्तों में बॉलीवुड अभिनेताओं को धमकी देते हैं और उनसे जबरन वसूली करना चाहते हैं। वे बॉलीवुड अभिनेताओं को डराना चाहते हैं। लेकिन जब बालासाहेब ठाकरे हमारे बीच थे, तब लोग ऐसी धमकियां देने से डरते थे। पर अब मुझे लगता है कि अंडरवर्ल्ड खुद को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड हस्तियों को मिल रही धमकियों के बावजूद, शिवसेना नेता का मानना है कि महाराष्ट्र पुलिस "उन्नत तकनीक" की मदद से आरोपी का पता लगाने में सक्षम है लेकिन महाराष्ट्र पुलिस सक्षम है। शिवसेना सक्षम है। जब कोई हमला होता है, तो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वहां पहुंच जाते हैं इसलिए, जो लोग ऐसी धमकियां दे रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहूंगी कि आज तकनीक बहुत उन्नत हो चुकी है। उनकी लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। शिव सेना नेता नीलम गोर्हे ने कहा, "सरकार जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी।
अक्टूबर में, मुंबई पुलिस को एक ईमेल मिला, जिसमें मुंबई स्थित दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी भरा ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को मिला था।
उसी महीने, 18 अक्टूबर को, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर भी जुहू में हमला किया गया, जब वे फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे। हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की। अभिनेता बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। जांच के बाद, मुंबई पुलिस ने आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों पर मुकदमा चल रहा है।
