राम चरण की ‘पेड्डी’ का इंतजार खत्म, 18 मई को रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 05:38 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ सुपरस्टार Ram Charan की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्म PEDDI को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार 18 मई को रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका आधिकारिक ऐलान करते हुए राम चरण का एक नया दमदार पोस्टर भी शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। पोस्टर में राम चरण देहाती गांव वाले अंदाज में रेलवे ट्रैक पर चलते नजर आ रहे हैं। उनके रफ-टफ लुक और बॉडी लैंग्वेज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर 3 जून 2026 को रखा गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी थिएट्रिकल रिलीज 4 जून 2026 को होगी।
मेकर्स के हर अपडेट ने बढ़ाया फिल्म का हाइप
Buchi Babu Sana के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में Janhvi Kapoor, Jagapathi Babu, Shiva Rajkumar और Divyenndu Sharma भी अहम किरदार निभा रहे हैं।फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसके पोस्टर्स, टीजर झलकियों और म्यूजिकल एसेट्स ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रैक्शन हासिल किया है। मेकर्स की हर नई पेशकश के साथ फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है।
North America में एडवांस बुकिंग ने बनाया रिकॉर्ड
फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही ‘पेड्डी’ ने सिर्फ चार घंटों में 100K डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। यह उपलब्धि दिखाती है कि इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इसी के साथ ‘पेड्डी’ हाल के समय की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
सुकुमार भी हुए फिल्म के विजन से इंप्रेस
हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर Sukumar भी फिल्म के सेट्स पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्से देखे और राम चरण व निर्देशक बुची बाबू सना के साथ समय बिताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकुमार फिल्म के विजन और स्केल से काफी प्रभावित हुए। फिल्म के हर अपडेट को सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।
राम चरण के ड्यूल ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए होश
‘पेड्डी’ में राम चरण का अलग-अलग अवतार फैंस के बीच सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ वह गांव के रफ-टफ क्रिकेटर के रोल में नजर आए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका ‘पेड्डी पहलवान’ वाला दमदार लुक भी काफी वायरल हो रहा है।फिल्म की रॉ एनर्जी और बड़े स्केल की झलक इन दोनों ट्रांसफॉर्मेशन्स में साफ देखने को मिल रही है।
ए. आर. रहमान के म्यूजिक ने भी मचाया धमाल
फिल्म का संगीत भी जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। A. R. Rahman द्वारा तैयार किया गया गाना “चिकिरी चिकिरी” सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। वहीं “राई राई रा रा” को यूट्यूब पर 66 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। म्यूजिक, विजुअल्स और स्टारकास्ट की वजह से ‘पेड्डी’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी आने वाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
जियो स्टूडियोज करेगा नॉर्थ इंडिया रिलीज
फिल्म का निर्माण Vriddhi Cinemas और Mythri Movie Makers मिलकर कर रहे हैं। वहीं उत्तर भारत में फिल्म को Jio Studios रिलीज करेगा। ‘धुरंधर’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी बड़ी फिल्मों की सफलता के बाद अब ‘पेड्डी’ पर भी इंडस्ट्री और दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं।
