Jackky Bhagnani के Situationship वाले बयान पर, Rakul Preet Singh बोलीं— Gen Z बनने की जरूरत नहीं
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 04:14 PM (IST)
Rakul Preet Singh : बॉलीवुड की जानी-मानी जोड़ी Rakul Preet और Jackky Bhagnani किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं है लेकिन हाल ही दोनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रकुल प्रीत सिंह के पति जैकी भगनानी ने अपने रिश्ते को सिचुएशनशिप का नाम दिया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। कुछ लोग जैकी भगनानी को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके इस बयान को मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं।
इसके बाद रकुल प्रीत ने अपने इस इंटरव्यू ब्यान के बाद सफाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें रकुल ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में सिचुएशनशिप वाले ब्यान का जिक्र किया है। रकुल ने वीडियो में बोला है- कितनी बार बोला है इसे कि हम मिलेनियल्स हैं… जेन Z बनने की जरूरत नहीं है ! मैंने कहा था ना?

इसके बाद रकुल के पति जैकी भगनानी ने माफ़ी मांगते हुए कहा कि आखिरकार कर दिया तुमने ?
रकुल ने जवाब दिया, 'मैंने ऐसा मतलब नहीं लिया था।
इसके बाद रकुल ने बहुत ही हस्ते हुए जवाब दिया कि मुझे पता है, लेकिन दुनिया को तो पता होना चाहिए! लेकिन ठीक है, जब लोग रुक ही नहीं रहे, तो हमने भी सोचा कि इस पर हंस लिया जाए।
इसी के साथ रकुल ने एक कैप्शन भी लिखा हो गया आपका भी अब… इस पर हंसो और आगे बढ़ो।
इसके बाद रकुल ने कहा कि कैसे घंटों इंटरव्यू के दौरान कैसे एक लाइन चर्चा का विषय बन जाती है।

ये है पूरा मामला
एक यूट्यूब इंटरव्यू के दौरान रकुल के पति जैकी ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ बाते सांझा कि और कहा कि चाहे हम शादीशुदा हैं लेकिन हमारा रिश्ता किसी सिचुएशनशिप से कम नहीं है। हम एक-दूसरे के साथ अपनी एक्स की बाते की शेयर कर लेते हैं।
