Kunal Kohli का बड़ा बयान बोले - इंडस्ट्री बेसब्री से कर रही थी Dhurandhar फ्लॉप होने का इंतजार

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 11:17 AM (IST)

Mumbai : ऐसा कोई नहीं होगा जिसने Dhurandhar फिल्म न देखी हो। ये मूवी किसी भी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं है। इस फिल्म को आये हुए एक महीना हो गया है और box office पर इसका जलवा अभी भी बरकरार है। अब ये तो आम सी बात है कि जब भी कोई भी चीज ऊंचाइयों पर जाती है, उसे नीचे खींचने वाले बहुत से लोग ताक लगाए बैठे रहते हैं। धुरंधर की इसी सफलता के बीच फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने इस इंडस्ट्री को लेकर बहुत बड़ी बात बोल दी।  कुणाल कोहली का कहना है कि इंडस्ट्री के कुछ बड़े फिल्ममेकर्स ने यह कहा था कि धुरंधर सोमवार को गिर जाएगी। 

धुरंधर को नहीं मिला किसी को सपोर्ट 
एक इंटरव्यू  के दौरान कुणाल कोहली ने कहा जब जब इंडस्ट्री किसी मूवी को ठुकराती है वो फिल्म बॉक्स ऑफिस में अपना नाम जरूर कमाती है। धुरंधर भी इसी बात का सबूत है। किसी का सपोर्ट न मिलने के बावजूद भी इस मूवी ने देश-दुनियां में बहुत नाम कमाया है और अभी भी कमा रही है। कुछ फिल्ममेकर्स ने कहा था कि सोमवार के बाद यह फिल्म नहीं चलेगी लेकिन उनकी यह बात झूठी साबित हुई। हालांकि सोमवार के बाद इस मूवी ने और भी ज्यादा ऊँचाइयों को  छू लिया है। 

कुणाल कोहली का कहना है कि ब्लॉकबस्टर मूवी को किसी के भी सपोर्ट की जरुरत नहीं है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री धुरंधर मूवी के गिरने  का इन्तजार कर रही थी, पर ऐसा नहीं हुआ। 

बॉर्डर 2 का भी किया जिक्र 
इसी के के साथ उन्होंने इस इंटरव्यू में बॉर्डर 2 का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा बॉर्डर 2 को भी किसी ने सपोर्ट नहीं किया लेकिन इस मूवी ने भी  300 करोड़ की कमाई की है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News