मां को याद करके छलका Rakhi Sawant का दर्द, '''' घर श्मशान जैसा लगता है, कोई पूछने वाला नहीं है

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 04:14 PM (IST)

Rakhi Sawant : राखी सावंत हमेशा से ही अपनी बेबाक अंदाज और अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। राखी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। कभी शादी को लेकर तो कभी अपनी जिंदगी को लेकर राखी कुछ न कुछ शेयर करती हैं। 

 Rakhi Sawant

हाल ही में राखी हर्ष और भारती के पॉडकास्ट में पहुंची, वहां उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें की जिसे सुन कर भारती भी काफी इमोशनल हो गईं। हमेशा सबको हसाने वाली राखी ने इस बार अपने जीवन के अकेलेपन के बारे में बात की। उन्होंने भारती को बताया कि जब से मेरी मां गई है, मेरी जिंदगी बहुत उथल-पुथल हो गई है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अब घर भी पहले जैसा नहीं रहा, सब कुछ बहुत वीरान लगता है। 
 
मां को याद करके इमोशनल हुईं राखी सावंत
राखी ने कहा कि मेरी जिंदगी में बस मेरी मां ही थीं जो मुझे पूछती थीं की- तूने खाना खाया या नहीं। जब वो थीं तो हमेशा मेरे खाने का ध्यान रखती थीं लेकिन जब से वो गईं हैं, मैं बिल्कुल अकेली हो गईं हूँ ... जब भी घर जाती हूँ, मुझे पूछने वाला कोई नहीं है। 

 Rakhi Sawant

श्मशान जैसा लगता है घर 
रोते हुए राखी ने बताया कि अब तो मेरा घर बिल्कुल श्मशान जैसा लगता है। अब न ही मेरा मन शादी करने का करता है। मुझ में अब इतनी हिम्मत नहीं है कि किसी दूसरे पर भरोसा कर सकूं। हर कोई मुझे लूटना चाहता है, मेरा अब जिंदगी से भरोसा उठ चुका है। 

भारती और हर्ष भी हो गए इमोशनल 
Rakhi Sawant की दर्दभरी बातें सुनकर कॉमेडियन Bharti Singh और उनके पति Haarsh Limbachiyaa भी काफी भावुक नजर आए। राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए हैं। कई लोगों ने कमेंट कर राखी का हौसला बढ़ाया। एक यूजर ने लिखा कि राखी एक जन्मजात सुपरस्टार हैं, जबकि अन्य लोगों ने उन्हें मजबूत महिला बताते हुए उनकी सराहना की। सोशल मीडिया पर लोग राखी के संघर्ष और हिम्मत की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

 Rakhi Sawant


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News