मेरे पास रहने तक को जगह नहीं थी...सालों बाद Shweta Tiwari के एक्स पति Raja Chaudhary ने बताया क्यों छोड़ी उन्होंने बेटी की कस्टडी ?
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 01:47 PM (IST)
Shweta Tiwari and Raja Chaudhary : टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि उनकी शादी राजा चौधरी के साथ हुई थी लेकिन घरेलू आरोप की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और तलाक ले लिया। दोनों की एक बेटी भी है जो श्वेता के पास रहती है और राजा को अपना पिता तक नहीं मानती। अब हाल ही में ही श्वेता का जीवन फिर से सुर्खियों में आ गया है। बता दें कि राजा चौधरी श्वेता के एक्स हस्बैंड एक पॉडकास्ट में पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने अपने जीवन के बड़े-बड़े राज खोले हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि क्यों उन्होंने बेटी की कस्टडी नहीं ली ?

इस वजह से नहीं ली राजा चौधरी ने पलक तिवारी की कस्टडी
काफी सालों बाद राजा चौधरी ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने बताया कि किस वजह से उन्होंने बेटी की जगह पैसे और फ्लैट लेने का फैसला किया। राजा के बताया कि तलाक के केस की वजह से वो काफी क़ानूनी पचड़ों में पड़ गए थे। ये समय उनके लिए उतना मुश्किल था कि उनके लिए जगह ढूँढना भी मुश्किल हो गया। कुछ समय बाद तो मेरे पास रहने के लिए कोई जगह ही नहीं बची। इतना ही नहीं कोई मुझे घर तक किराए पर देने को तैयार नहीं था।
मुझे बस अपनी जिंदगी में शांति चाहिए
इसके बाद राजा ने बताया की उस समय मैंने और श्वेता ने मिलकर एक फ्लैट ख़रीदा था। मैं और श्वेता मिलकर इसकी EMI चुका रहे थे। तलाक के दौरान राजा ने बस इतना कहा कि मुझे बस फ्लैट दे दो और मुझे कुछ नहीं चाहिए। इसके अलावा जो भी हमारे पास है वो तुम ले लो।
ऐसा इस वजह से क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी में बस शांति चाहिए थी।

बात को गलत तरीके से पेश किया गया
इसके बाद राजा ने बताया कि सब कुछ सही चल रहा था और श्वेता भी इस बात के लिए मान गई थी लेकिन इस मामले को बाहर बहुत ही गलत तरीके से दिखाया गया। लोगों को ऐसा लगा कि मैंने बेटी को छोड़कर पैसे को चुना लेकिन कभी भी ऐसा कुछ था नहीं। उन्होंने कभी भी बेटी और संपत्ति में से किसी एक को चुनने जैसी स्थिति नहीं बनाई। उनका कहना है कि वह सिर्फ अपने रहने के लिए एक घर चाहते थे और इसी बात को गलत तरीके से पेश कर दिया गया।
