फैशन के मामले में सास से दो कदम आगे है Radhika Merchant, ब्लू गाउन पहनकर बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को दी टक्कर
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 04:59 PM (IST)
Radhika Merchant : अम्बानियों की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अपने फैशन को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में हुए एक इवेंट ने राधिका ने अपना स्टाइल दिखा कर यह साबित कर दिया वो नीता अम्बानी की बहु हैं। फैशन की दुनियां में अक्सर नीता अम्बानी का नाम लिया जाता है, देश ही नहीं विदेश में भी उनके फैशन के चर्चे होते हैं। फ़िलहाल राधिका ने अपने रॉयल लुक में यह साबित कर दिया कि वो भी अपनी सास नीता से कम नहीं हैं।

आपको बता दें कि वेनिस बिएनाले में इंडिया पवेलियन की वापसी के जश्न के लिए एक खास डिनर पार्टी का आयोजन हुआ। इस दौरान अनत अम्बानी की पत्नी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस इवेंट में उन्होंने गिवेंची हाउट कूट्योर का खूबसूरत आउटफिट पहना था। उनकी इस ड्रेस ने हर किसी को उनकी तरफ अट्रैक्ट करने पर मजबूर कर दिया। रिया कपूर ने राधिका की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनका यह लुक ऑड्री हेपबर्न, जैकी केनेडी, गायत्री देवी और इंदिरा देवी जैसी महिलाओं से इंस्पायर्ड है।

राधिका अंबानी के इस ड्रेस की फुल डिटेलिंग करें तो उन्होंने पेस्टल ब्लू कलर का गिवेंची हाउट कूट्योर आउटफिट पहना था। यह देखने में साड़ी और गाउन का शानदार संगम था।
इस ड्रेस को पहनकर राधिका किसी देश की राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। इसी के साथ उनके बॉर्डर का पल्लू का डिज़ाइन पूरे लुक को और भी ज्यादा क्लासी बना रहा था।

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ मैचिंग ग्लव्स पहने थे। इंडियन लुक के साथ-साथ राधिका का यह अवतार हॉलीवुड की झलक दिखा रहा था।
बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी न पहनते हुए, उन्होंने सिंपल सिल्वर कलर के ईयररिंग्स के साथ अपने पूरे लुक को कम्पलीट किया।

इसी के साथ उन्होंने अपने मेकअप को बहुत ही ज्यादा सिंपल रखा। न्यूड लिप्स, सॉफ्ट आई मेकअप उनकी सुंदरता को और भी ज्यादा निखार कर लेकर आ रहा था।
लुक को राधिका का सबसे बेस्ट था लेकिन फोटो का बैकग्राउंड उनकी शान को और भी ज्यादा बढ़ा रहा था।
