Global Star होने के बावजूद भी बहुत देसी हैं Priyanka Chopra, हमेशा पर्स में रखती हैं हनुमान चालीसा और काला धागा
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 05:34 PM (IST)
Global Star Priyanka Chopra आये दिन अपनी बातों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। एक बार इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वो हमेशा अपने पर्स में टबैस्को सॉस रखती हैं, ये सुनने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हुए थे। हाल ही में उनकी एक बात फिर से उठ कर आई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो अपने पर्स में क्या रखती हैं।
अकसर अपने देखा या सुना होगा की बड़ी-बड़ी अभिनेत्री अपने बैग में मेकअप का सामान और जरुरी दस्तावेज लेकर चलती हैं लेकिन इसी सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा ने बताया की वो काफी देसी हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना नाम बनाने वाली प्रियंका अपने बैग में हनुमान चालीसा और काला धागा रखती हैं।

काले धागे को लेकर प्रियंका ने कहा कि वो हमेशा अपने बैग में एक नजरबट्टू रखती हैं, जो हमेशा उन्हें बुरी नज़र से बचाता है। प्रियंका ने कहा, 'इंडिया में हम काला धागा पहनते हैं। यही उन्हें बुरी नजर से बचाने का काम करता है। साथ में उन्होंने ये भी कहा कि काला धागा उन्हें हाथ में पहनना अच्छा लगता है।
इसी के साथ उन्होंने अपने बैग से एक हनुमान चालीसा निकाली। प्रियंका कहती हैं वैसे तो इसे रोज पढ़ना चाहिए लेकिन टाइम न मिलने की वजह से वो कभी-कभी इसे जरूर पढ़ती हैं। हनुमान चालीसा हर यात्रा में उनकी रक्षा करता है। इसी के साथ प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो अपनी हर छोटी-मोटी चीजों पर लेबल लगा कर रखती हैं ताकि उनका पति अपने बैग में उनका सामान न रख ले।

इसके अलावा और क्या रखती हैं ?
हनुमान चालीसा और काला धागा के अलावा प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपनी पति निक जोनस के साथ सबसे पहली फोटो भी रखी है, जो 2018 में साथ में उन्होंने खींची थी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि वो अपने साथ टाइड पेन यानि दाग हटाने वाला भी साथ रखती हैं। ऐसा इस वजह से क्योंकि वो ज्यादातर खाते समय अपने कपड़ों पर दाग लगा देती हैं।

