वेब सीरीज 'Raktanchal-3 की Star Cast पहुंची बाबा महाकाल के दरबार, भस्म आरती में हुए शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 04:20 PM (IST)

'Raktanchal-3 in Ujjain : उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह ओटीटी वेब सीरीज 'रक्तांचल-3' के कलाकारों ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। अभिनेता निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा और लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' में सहायक सचिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन राय भस्म आरती में शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। 

Raktanchal 3 Cast in ujjain

जानकारी के अनुसार, 'रक्तांचल-3' की टीम अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन के सिलसिले में इंदौर पहुंची थी। मंगलवार को मीडिया से बातचीत के बाद कलाकारों ने बुधवार सुबह महाकाल मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम बनाया। तड़के करीब चार बजे मंदिर पहुंचकर सभी कलाकार लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठे और विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती का दिव्य दर्शन किया। आरती के उपरांत कलाकारों ने नंदी महाराज का पूजन किया और परंपरा के अनुसार उनके कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल का जलाभिषेक एवं पूजन कर मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए। दर्शन के बाद अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर वह बेहद भावुक हैं। 

Raktanchal 3 Cast in ujjain

उन्होंने कहा कि इस आध्यात्मिक अनुभव को शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद पाकर उन्हें अपार खुशी, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। कलाकारों की महाकाल मंदिर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रमोशन के बीच कलाकारों की इस धार्मिक यात्रा ने उनके प्रशंसकों का भी ध्यान आकर्षित किया।

विशाल ठाकुर 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News