मुझे गलती हुई, लोगों की बातों में आ गई थी... पहले खुद तोड़ी सगाई, अब फिर साथ आए क्रिकेटर Prithvi Shaw और Akriti Agarwal

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 11:59 AM (IST)

Prithvi Shaw and  Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई टूटने के कुछ हफ्तों बाद एक बार फिर रिश्ते को सुधारने और साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। आकृति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वह दूसरों की बातों में आकर प्रभावित हो गई थीं। इसी के साथ पृथ्वी शॉ इन दिनों घरेलू क्रिकेट में वापसी करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। 

दोनों ने फिर से अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। कुछ हफ्ते पहले ही दोनों ने सगाई तोड़ने का एलान किया था। अब फिर सोमवार को आकृति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें  उन्होंने बताया कि लोगों की बातों में आकर उन्होंने गलत कदम उठा लिया था।   वहीं, पृथ्वी शॉ ने भी सोमवार शाम आकृति के इस बयान को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AKRITI AGARWAL (@akritiagarwal7)

आकृति ने सोशल मीडिया पर कबूली अपनी गलती 
आकृति ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था- जब मैंने अपनी सगाई तोड़ी थी, तब मैंने अपने करीबियों की बातों को ज्यादा महत्व नहीं दिया। मुझे लगा कि वे मेरे रिश्ते को मुझसे बेहतर समझते हैं। उनकी बातों ने मेरे मंगेतर और हमारे रिश्ते को देखने का मेरा नजरिया बदल दिया। मुझे लगता है कि मुझे गुमराह किया गया और मैंने वह ईमानदार बातचीत किए बिना ही फैसला ले लिया, जिसकी जरुरत थी। 

मैं अपने उस फैसले और उससे पहुंची तकलीफ की जिम्मेदारी लेती हूं। इसके बाद हमने खुलकर बात की, एक-दूसरे को समझा और फिर से साथ रहने का फैसला किया। हम एक-दूसरे के लिए काफी हैं, हमें किसी की जरुरत नहीं। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें क्योंकि हम अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर रहे हैं।

मार्च में हुई थी सगाई फिर सितंबर में तोड़ा  रिश्ता 
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में सोशल मीडिया पर प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर अपनी सगाई की जानकारी दी थी। हालांकि, सितंबर में आकृति ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। उस वक्त उन्होंने भविष्य को लेकर अलग-अलग सोच  और  परिस्थितियों को अपने फैसले की वजह बताया था। अब आकृति के हालिया बयान से पता चलता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का निर्णय लिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News