मेरी चोली 6 लोगों के लिए ... Raksha Bandhan AD पर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, कभी नहीं सोचा था ऐसा होगा
punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 01:41 PM (IST)
Kriti Sanon on Raksha Bandhan AD : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में रक्षा बंधन के एक विज्ञापन को लेकर हुए पुराने विवाद पर बात की। कृति ने बताया कि किस तरह उनके ऑउटफिट को लेकर हुआ मामला इतना बढ़ गया कि वह नेशनल टीवी के प्राइम टाइम डिबेट तक पहुंच गया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय साझा की।

कृति ने ये सब बातें करीना कपूर के अपकमिंग टॉक शो What Women Want में कहीं हैं, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर में मिकी कॉन्ट्रैक्टर, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, नीतू कपूर, भावना पांडे, महीप कपूर समेत कई हस्तियां नजर आ रही हैं। हालांकि, मीरा राजपूत और कृति सेनन की खास मौजूदगी ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
कभी नहीं सोचा था ऐसा होगा...
करीना कपूर खान अपने पॉपुलर टॉक शो व्हाट वुमन वांट के नए सीजन के साथ जल्द ही वापसी करने वाली हैं। शो का आगामी सीजन पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प नजर आ रहा है, जिसकी झलक हाल ही में जारी हुए ट्रेलर में देखने को मिली। इस बार पहली बार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी करीना के साथ कैमरे पर बातचीत करती नजर आएंगी।

वहीं, कृति सेनन ने भी शो में रक्षा बंधन के एक विज्ञापन को लेकर हुए विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह ऐसे विवाद का हिस्सा बन गई थीं, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। कृति ने कहा कि उन्होंने बिल्कुल अंदाजा नहीं था की यह मामला इतना बड़ा हो जाएगा और नेशनल लेवल पर चर्चा का मुद्दा बन जाएगा।
मेरी चोली 6 लोगों के लिए...
इस ट्रेलर में कृति सेनन ने करीना कपूर के शो व्हाट वुमन वांट में रक्षा बंधन के विज्ञापन से जुड़े विवाद का जिक्र किया। उन्होंने हैरानी जताते हुए बताया कि उनके ऑउटफिट को लेकर मामला इतना बढ़ गया था कि वह नेशनल टीवी के प्राइम टाइम पर होने वाली चर्चा का हिस्सा बन गया। इस पर करीना कपूर ने भी कृति की बात से सहमति जताई और कहा कि उन्हें भी इस बारे में पता है।
