क्या सच में काले जादू की वजह से हुई थी Shefali Jariwala की मौत ? निधन के 10 महीने बाद Parag Tyagi दिया चौकाने वाला बयान
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 05:12 PM (IST)
Entertainment Desk : पिछले साल 27 June 2025 को टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने दुनियां को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत की खबर का सदमा आज तक उनके फैंस को है। शेफाली के पति पराग त्यागी भी आए दिन कुछ न कुछ शेफाली की याद में पोस्ट करते रहते हैं। उनकी निधन को 10 महीने हो चुके हैं और हाल ही में प्राग त्यागी ने कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

काले जादू की वजह से हुई थी मौत !
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शेफाली के पति पराग ने बताया कि उनको शेफाली की मौत कुछ अजीब लगी। उन्होंने सीधा किसी पर आरोप नहीं लगाया है लेकिन उन्होंने ये कहा कि मुझे कुछ ऐसी चीजें महसूस हुईं तो बिल्कुल भी ठीक नहीं थीं। इसके बाद जब पराग से पूछा गया कि आपने काले का नाम क्यों लिया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जिस समय शेफाली की मौर हुई थी, उस समय दोनों का रुझान काफी अध्यात्म की तरफ था तो तब से ही उन्होंने ऐसा लगने लगा था कि कुछ तो गलत हो रहा है।

सेहत को लेकर नहीं थी कोई परेशानी
इसी के साथ पराग ने बताया कि दोनों अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखते थे और वो समय-समय पर अपना हेल्थ चेकउप करवाते रहते थे। आज तक रिपोर्ट्स में कोई गड़बड़ी नहीं आई। इसके बाद उनका सामना कुछ ऐसी चीजों से हुआ जिनकी वजह से उन्हें बहुत अजीब लगा।
भगवान पर भरोसा करते हैं पराग
इसी के साथ उन्होंने यह साफ़ भी कर दिया कि वो किसी पर इल्ज़ाम नहीं लगा रहे हैं। पराग ने कहा कि मुझे भगवान और कर्म पर पूरा भरोसा है, जो भी सच होगा वो जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।

