एक बार फिर बुरे फंसे Palash Muchhal… Smriti Mandhana के करीबी दोस्त ने दर्ज कराई FIR, लगाए बड़े इल्ज़ाम
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 12:14 PM (IST)
Smriti Mandhana का एक्स मंगेतर पलाश मुछाल एक फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार मामला Smriti Mandhana बल्कि उनका कोई दोस्त है। मामला इतना नाजुक है कि Palash Muchhal को लेकर FIR दर्ज कराई गई है। जानते हैं क्या है पूरा मामला ...
म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल का यह मामला सांगली का है। कुछ खबरों के अनुसार उनके ऊपर अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। यह शिकायत किसी और ने नहीं बल्कि Smriti Mandhana के बचपन के दोस्त विज्ञान प्रकाश माने ने की है। इस वजह से उनके ऊपर जाँच शुरू हो गई, जिसके बाद सारी इंडस्ट्री में पलाश मुच्छल का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया है।

आपको बता दें कि यह घटना 22 नवंबर 2026 को सांगली-अष्टा रोड पर एक टोल प्लाजा पर हुई। शिकायत करने वाले का कहना है कि पलाश ने जाती को लेकर कुछ ऐसी बात कही जो कि बिल्कुल असहनीय है। पलाश के ऊपर इस दौरान धारा 3(1) के साथ-साथ अन्य धाराओं भी लगाई गई हैं।
पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद
इसी के साथ कुछ खबरों के अनुसार यह मामला लेन-देन से जुड़ा भी है।पुलिस के अनुसार पलाश ने कुछ समय पहले समृति के दोस्त विज्ञान माने से 25 लाख रूपये लिए थे और अब वो उन्हें वापिस नहीं कर रहे हैं। जब विज्ञान माने ने अपने पैसे मांगे तो दोनों के विवाद इतना बढ़ गया कि बात पुलिस स्टेशन तक पहुंच हैं।
2025 में होने वाली थी शादी
इससे पहले पलाश पिछले साल अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में थे। 2025 के अंत में उनकी शादी होने वाली थी लेकिन किसी वजह से शादी टूट गई। शादी टूटने की बहुत सी बातें सामने आ रही हैं लेकिन अभी यह नहीं पता चला की सच क्या है ?
