NTRNeel का मिडनाइट ब्लास्ट! 19 मई को आएगा 3 मिनट+ का मेगा ग्लिम्प्स?
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 06:04 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मैन ऑफ मासेस N. T. Rama Rao Jr. और ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर Prashanth Neel की मोस्ट अवेटेड फिल्म #NTRNeel को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का पहला ग्लिम्प्स 19 मई की आधी रात रिलीज किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस लगातार इस अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।
3 मिनट से ज्यादा लंबा हो सकता है ग्लिम्प्स
इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, यह ग्लिम्प्स सिर्फ एक छोटा टीज़र नहीं होगा बल्कि 3 मिनट से ज्यादा लंबा सिनेमाई एक्सपीरियंस हो सकता है। कहा जा रहा है कि मेकर्स फिल्म की दुनिया, स्केल और विजुअल टोन को बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह हाल के समय का सबसे बड़ा ग्लिम्प्स लॉन्च माना जा सकता है।
3-minute glimpse? 👀 This feels bigger than a regular teaser already. #NTRNeel
— Swati (@the_patelan_) May 13, 2026
If #NTRNeel glimpse is truly 3+ mins long, then Neel is definitely cooking something massive 🔥
— Aakash Mishra (@AkashMishra95_) May 13, 2026
A 3-minute glimpse is what fans are currently predicting for #NTRNeel 👀 If accurate, this could be one of the biggest launches in recent times ⚡
— Aditya Kumar Yadav (@Aditya_Kumar_09) May 13, 2026
Fans believe the #NTRNeel asset might be over 3 minutes long… and honestly, that itself screams scale
— Ajay Mehra (@CA_AjayMehra) May 13, 2026
ट्रेड सर्कल्स में तेज हुई चर्चा
सूत्र के मुताबिक ट्रेड सर्कल्स में इस बात की चर्चा काफी तेज है कि #NTRNeel का लॉन्च एसेट बेहद ग्रैंड होने वाला है। सूत्रों का कहना है कि मेकर्स इसे सिर्फ अनाउंसमेंट वीडियो की तरह नहीं बल्कि फिल्म की दुनिया से रूबरू कराने वाले खास प्रेजेंटेशन की तरह तैयार कर रहे हैं।
एनटीआर के बर्थडे से पहले बढ़ा फैंस का एक्साइटमेंट
20 मई को N. T. Rama Rao Jr. का बर्थडे भी है। ऐसे में फैंस के लिए यह ग्लिम्प्स किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं माना जा रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभी से #NTRNeel ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बता रहे हैं।
पहली बार साथ आए हैं एनटीआर और प्रशांत नील
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली बार N. T. Rama Rao Jr. और Prashanth Neel साथ काम कर रहे हैं। प्रशांत नील अपने बड़े विजुअल्स और मास एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।
इन प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म
फिल्म को Mythri Movie Makers और NTR Arts मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक ग्लिम्प्स की लंबाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दिया है।
