''सरके चुनर'' विवाद पर Nora Fatehi ने महिला आयोग से मांगी माफ़ी, बोलीं ...''अब नहीं करूंगी ऐसे Item Songs...'',

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 02:45 PM (IST)

Nora Fatehi : कल राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा आखिरी चेतावनी के बाद आज नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। सरके चुनर विवाद में  Nora Fatehi ने लिखकर अपनी गलती की माफ़ी मांगी और इसी के साथ यह भी फैसला किया की अब वो इस तरह का कोई भी गाना नहीं करेंगी, जिसमें किसी की भावना को ठेस पहुंचे। 

Nora Fatehi  Controversy

अनाथ बच्चों की पढ़ाई का लिया फैसला 
इसी के साथ नोरा ने यह भी फैसला लिया अपनी इस गलती का भुगतान करने के लिए वो अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाएंगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी गलती की माफी मांगी। नोरा के अनुसार उनका इरादा किसी का भी दिल दुखाने का नहीं था, जो भी हुआ अनजाने में हुआ। इसी के साथ बाहर निकलते समय उन्होंने कहा कि अचानक से उन्हें ऐसी स्थिति में डाल दिया गया है। मैंने माफ़ी मांग ली है और वो लोग बहुत दयालु हैं, उन्होंने मुझे माफ़ कर दिया है। 

Nora Fatehi  Controversy

इससे पहले संजय दत्त ने मांगी थी माफ़ी 
इससे पहले 27 अप्रैल को संजय दत्त महिला आयोग के सामने पेश हुए थे और उन्होंने अपनी गलती को लेकर माफ़ी मांगी। इसी के साथ उन्होंने 50 आदिवासी बेटियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का फैसला लिया। इस दिन नोरा की जगह उनका वकील आया था,इस वजह से उन्हें आज आकर सबके सामने माफ़ी मांगनी पड़ी। 
 

Nora Fatehi  Controversy


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News