500 रूपये के लिए जागरण में गाने वाली लड़की आज म्यूजिक इंडस्ट्री है क्वीन...बेहद कठिनाई भरा था Neha Kakkar का जीवन
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 11:20 AM (IST)
Neha Kakkar Birthday : जब-जब मेहनत और संगर्ष की बात होती है तो नेहा कक्कड़ का नाम इसमें जरूर शामिल होता है। उनकी मेहनत और संगर्ष की कहानी आज हर किसी के लिए मिसाल है। बता दें कि नेहा कक्कड़ का जन्म उत्तराखंड में हुआ था, उसके बाद उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। बचपन से ही उन्हें गाने का बहुत शौक था तो उन्होंने धार्मिक फंक्शन्स में ही भजन गाने शुरू कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल में भी हिस्सा लिया था लेकिन उस समय उनको इतनी सफलता नहीं मिली। लेकिन आज जो इंडस्ट्री की सबसे बेस्ट सिंगर्स में गिनी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसी थी उनकी जर्नी-

6 जून 1988 में हुआ नेहा कक्कड़ का जन्म
नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून को हुआ था और आज वो अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऋषिकेश में उनका जन्म हुआ था। जन्म के कुछ साल बाद ही उनका परिवार दिल्ली में आ बसा।
पिता बेचते समोसे
नेहा कक्कड़ जर्नी काफी इमोशनल और संघर्षो से भरी है। उनकी एक बहन और एक भाई भी है। उनका बचपन जितना गरीबी में बीता आज के समय में वो उतनी ही अमीर हैं। जो नेहा छोटी थी तो नेहा के पिता स्कूल के बाहर समोसे की रेडी लगाया करते थे। यह बात उन्होंने इंडियन आइडल में बताई है।

जागरण में गाया करती थीं भजन
बचपन से नेहा का रुझान गाने की तरफ ज्यादा था। महज चार की उम्र से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। गाने की शुरुआत उन्होंने सबसे पहले जागरण में की थी। उन्होंने बताया कि जागरण में गाने के उन्हें सिर्फ 500 रूपये मिला करते थे।
इंडियन आइडल में मिली थी रिजेक्शन
नेहा उस समय 11वीं क्लास में थीं, जब उन्होंने इंडियन आइडियल में हिस्सा लिया था। लेकिन तब किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और अंत में वो फाइनल से बाहर हो गईं।

आज इंडस्ट्री की क्वीन हैं नेहा
शुरुआत में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन कॉकटल' के गाने 'सेकंड हैंड जवानी' से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट गानों के जरिए अपनी एक खास पहचान बनाई और दर्शकों के दिलों पर राज करने लगीं। “सनी सनी”, “काला चश्मा”, “दिलबर”, “आओ राजा”, “मैं तेरा बॉयफ्रेंड” और “मिले हो तुम हमको” जैसे हिट ट्रैक्स ने उन्हें बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की टॉप सिंगर्स की कतार में खड़ा कर दिया। उनकी आवाज और स्टाइल ने उन्हें एक अलग मुकाम तक पहुंचाया, जहां वे आज भी अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत रही हैं।
.
