दशहरे पर ‘नई नवेली’ मचाएगी धमाल, यामी गौतम धर की फैंटेसी फैमिली फिल्म का हुआ ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 04:01 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दशहरे के मौके पर दर्शकों के लिए एक नई फैमिली एंटरटेनर फिल्म दस्तक देने वाली है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येल्लो ने अभिनेत्री यामी गौतम धर की अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ का ऐलान कर दिया है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी यह फिल्म फैंटेसी, कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा का दिलचस्प मिश्रण होगी। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आदर्श बहू या डायन? कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
‘नई नवेली’ की कहानी मेरठ के एक अस्त-व्यस्त परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन के आने से घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। वह अपने नए परिवार को स्वर्ग जैसा बना देती है, लेकिन कहानी में उस वक्त बड़ा ट्विस्ट आता है, जब उसका देवर अपनी भाभी पर शक करने लगता है। उसे लगता है कि परिवार की आदर्श बहू कहीं डायन तो नहीं है। इसके बाद फिल्म में फैंटेसी, रहस्य, कॉमेडी और पारिवारिक अफरा-तफरी का सिलसिला शुरू होता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)

आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने संभाली कहानी की कमान
फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी जी.वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है। निर्माता आनंद एल. राय के मुताबिक, कहानी में फैंटेसी, हास्य और रोमांच का ऐसा मेल है, जो पूरे परिवार को एक साथ जोड़ने वाला मनोरंजक अनुभव देगा। उन्होंने यह भी कहा कि यामी इस किरदार के लिए बिल्कुल सही चुनाव थीं और उन्होंने इसमें जरूरी गर्मजोशी और शरारत को बखूबी उतारा है।

दशहरे पर सिनेमाघरों में होगा फैंटेसी का धमाका
‘नई नवेली’ को खास तौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म का कॉमेडी, फैंटेसी और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर अंदाज दशहरे के माहौल के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ऐसे में यामी गौतम धर की यह फिल्म इस फेस्टिव सीजन में फैमिली ऑडियंस को थिएटर तक खींचने की कोशिश करेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News