Ektaa Kapoor की Hero Ki Horrorine'' का खौफनाक पोस्टर रिलीज, गोविंदा के बेटे Yashvardhan करेंगे लीड रोल
punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 05:04 PM (IST)
Hero Ki Horrorine First Look : प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी आने वाली हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरराइन' का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म में अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा मुख्य भूमिका में हैं। साजिद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ एकता आर. कपूर हॉरर जॉनर में वापसी कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ बुटाला भी जुड़े हैं, जिनके प्रोडक्शन क्रेडिट्स में 'बजरंगी भाईजान', 'केसरी' और 'मिशन मजनू' जैसी फिल्में शामिल हैं।
फर्स्ट-लुक पोस्टर में एक डरावनी महिला आकृति दिखाई गई है, जो एक रहस्यमयी महिला किरदार और अलौकिक दुनिया की झलक देती है, हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मोशन पोस्टर शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, "हीरोइन दिल ले जाती है... हॉरराइन दिल खा जाती है।
इस फिल्म में नितांशी गोयल, जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगस्त में, एएनआई से बात करते हुए, सुनीता ने साझा किया कि वह फिल्म में यश की मां की भूमिका निभाएंगी। मैं यश के साथ पिक्चर कर रही हूं। मैं एकता कपूर को बहुत प्यार करती हूं। उनकी वजह से मैंने नेटफ्लिक्स का शो किया, और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। वह भी मुझे बहुत प्यार करती हैं। यश की पिक्चर में मैं उसकी मां का हूं। हाय रोल कर रही हूं... शायद इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा कि मां और बेटा एक साथ लॉन्च हो रहे हैं। एक साथ),'' उसने कहा।
साजिद खान द्वारा निर्देशित, 'हीरो की हॉरराइन' शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अमर बुटाला द्वारा निर्मित है। फिल्म के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
